LOADING...
कोरोना वायरस: 11 दिनों में पॉजीटिव मिले 124 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 11 नए वेरिएंट का खुलासा

कोरोना वायरस: 11 दिनों में पॉजीटिव मिले 124 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 11 नए वेरिएंट का खुलासा

लेखन गजेंद्र
Jan 05, 2023
05:40 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस लेकर चल रही सतर्कता के बीच विभिन्न देशों से यात्रा कर लौटे 19,227 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 124 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनकी जांच में 11 नए वेरिएंट का पता चला। सभी यात्री 23 दिसंबर, 2022 से 3 जनवरी, 2023 के बीच भारत आए हैं। लौटने पर इनकी जांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, बंदरगाह और लैंडपोर्ट पर की गई। ये यात्री ओमीक्रॉन के 11 विभिन्न प्रकार के सब-वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन में भेजा गया है।

संक्रमण

गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 188 मामले भारत में आए

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में गुरुवार को कुल 188 संक्रमण के नए मामले में मिले हैं। देश में इस समय 2,555 पॉजीटिव मामले हैं। एक हफ्ते पहले केंद्र सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर बाहर से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दिया था। इसके अलावा कई राज्यों ने भी अपने यहां कोविड संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं। हालांकि विशेषज्ञ भारत में 40 दिन तक कोरोना संक्रमण के प्रसार पर नजर रख रहे हैं।