NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 51,667 मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 60 लाख पार
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 51,667 मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 60 लाख पार
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 51,667 मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 60 लाख पार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 25, 2021
    09:31 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 51,667 नए मामले सामने आए और 1,329 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,01,34,445 हो गई है। इनमें से 3,93,310 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 6,12,868 रह गई है।

    देश में बीते कई हफ्ते से कोरोना मामलों में गिरावट आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 64,527 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 64,527 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,91,28,267 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.61 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,35,781 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 39.95 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 60 लाख पार

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 60,07,431 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,19,859 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 28,54,325 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 12,581 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,23,444 ​मामलों और 34,425 मौतों के साथ कर्नाटक और 24,49,577 मामलों और 31,901 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,844 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 197 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ दिनों बाद फिर से दैनिक मामले बढ़ने लगे हैं।

    इसी तरह केरल में 12,078 लोगों को संक्रमित पाया गया और 136 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 3,979 मामले सामने आए और 138 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 6,162 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 155 को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 30,79,48,744 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 60,73,912 खुराकें लगाई गईं। नई वैक्सीन नीति लागू होने के बाद वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 17.99 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.99 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 38.99 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.36 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.03 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.82 करोड़ संक्रमितों में से 5.09 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.27 लाख मामले, 2,795 मरीजों की मौत कर्नाटक
    कोरोना वायरस: भारत में मई में 90 लाख से अधिक लोग संक्रमित, 1.19 लाख की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1.32 लाख नए मरीज, 3,200 से अधिक मौतें कर्नाटक
    कोरोना मुक्त होने वाले गांवों को 50 लाख पुरस्कार देगी महाराष्ट्र सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा उद्धव ठाकरे

    केरल

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 26,294 मरीज, महाराष्ट्र में 16,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    NCP में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता पीसी चाको, केरल में वामपंथी गठबंधन का करेंगे समर्थन शरद पवार
    कोरोना: महाराष्ट्र के पुणे में केरल से अधिक सक्रिय मामले, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा बोझ पुणे
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 53,476 नए मरीज, महाराष्ट्र में सामने आए लगभग 32,000 मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    बिहार: कोरोना संकट के बीच इस साल हुई लगभग 75,000 मौतों की वजह स्पष्ट नहीं कर्नाटक
    कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवारों को नहीं दे सकते चार लाख का मुआवजा- केंद्र केंद्र सरकार
    उत्तर प्रदेश: पाबंदियों में और छूट, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे रेस्टोरेंट्स और मॉल उत्तर प्रदेश
    कर्नाटक में 3.4 लाख बच्चों को संक्रमित कर सकती है कोरोना की तीसरी लहर- विशेषज्ञ समिति कर्नाटक

    कोरोना वायरस के मामले

    महाराष्ट्र: एक ही जिले में संक्रमित पाए गए 8,000 बच्चे, तीसरी लहर की तैयारियां शुरू महाराष्ट्र
    कोरोना काल में बेरोजगार हुईं अभिनेत्री फातिमा सना शेख, वायरल हो रहा वीडियो कोरोना वायरस
    तीसरी लहर के खतरे को भांपने के लिए देश में इसी महीने होगा चौथा सीरो सर्वे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    केंद्र सरकार ने जारी किए अनलॉक के लिए मानदंड, 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी रेट जरूरी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025