कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 3,993 नए मामले, महाराष्ट्र में एक भी मौत नहीं
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,993 नए मामले सामने आए और 108 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,71,308 हो गई है। इनमें से 5,15,210 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 49,948 रह गई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में स्थिति सामान्य हो गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 8,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,055 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,24,06,150 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,73,395 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 77.43 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,69,038 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,740 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 65,13,312 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 66,263 मौतें हुई हैं।
39,42,730 मामलों और 39,996 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,51,171 मामलों और 38,017 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 225 लोगों को संक्रमित पाया गया और किसी की मौत नहीं हुई।
केरल में 1,223 लोगों को संक्रमित पाया गया और 83 मरीजों की मौतें हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
कर्नाटक में 155 मामले सामने आए और पांच मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 158 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और दो मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,79,13,41,295 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन (21,34,463 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 60 लाख पार
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 44.76 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 60.06 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.93 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.60 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.90 करोड़ संक्रमितों में से 6.53 लाख मरीजों की मौत हुई है।