Loading...
राहुल गांधी जंतर-मंतर पर धरना देने जा रहे, बोले- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा
राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ जंतर मंतर पर धरना देने जा रहे हैं (तस्वीर कल के प्रदर्शन की है)

राहुल गांधी जंतर-मंतर पर धरना देने जा रहे, बोले- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा

लेखन आबिद खान
Oct 07, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अब राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के अन्य सांसद जंतर मंतर पर धरना देने जा रहे हैं। विपक्षी सांसदों के साथ लंच के बाद राहुल ने ये ऐलान किया है। हालांकि, रास्ते में पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है। राहुल ने कहा, "हमारी योजना जंतर-मंतर पर जाकर वहां एक साथ बैठने की है और देश को यह बताने की है कि ज्ञानेश वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं।"

FIR

राहुल बोले- मेरा लक्ष्य 100 FIR दर्ज कराना है 

राहुल ने आकाशवाणी भवन में धरने को लेकर हुए FIR पर कहा, "मेरे खिलाफ 45 FIR दर्ज हैं। मेरा लक्ष्य 100 है। हम लोगों को बताएंगे कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार एक वैध CEC नहीं हैं। मोदी जी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश ने लोकतंत्र को नष्ट किया है। जैसा कि मैंने कल कहा था, जिन्होंने यह किया है वे देशद्रोही हैं और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मैं आपको बता रहा हूं: ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।"

ट्विटर पोस्ट

जंतर मंतर रवाना हुए विपक्षी सांसद

ADVERTISEMENT

लंच

खड़गे ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया था

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज INDIA के सभी सांसदों को लंच पर बुलाया था। दोपहर 1:30 बजे दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में सभी सांसद जुटे। इसमें राहुल-प्रियंका भी शामिल हुए। यहीं पर प्रदर्शन को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

इसके बाद राहुल ने ऐलान किया कि सभी सांसद जंतर मंतर पर धरने के लिए जा रहे हैं।

इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के भारी इंतजाम कर रखे हैं।

ADVERTISEMENT

कल का प्रदर्शन

कल आकाशवाणी परिसर में धरने पर बैठे थे राहुल

कल राहुल ने विपक्षी सांसदों के साथ संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला था।

हालांकि, मार्च के दौरान पुलिस ने नेताओं को रोक लिया था और बसों में बैठाकर ले जा रही थी। इसी दौरान राहुल और प्रियंका गांधी बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए। दोनों परिसर में करीब 8 घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

रात 8 बजे पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और 2 घंटे बाद छोड़ दिया।

ADVERTISEMENT