Loading...
आकाशवाणी के सामने से राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए, जबरन बस में बैठाया
राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

आकाशवाणी के सामने से राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए, जबरन बस में बैठाया

लेखन गजेंद्र
Oct 06, 2026
08:56 pm

क्या है खबर?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मिलने के लिए आकाशवाणी भवन के सामने धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने देर शाम हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में पुलिस उनको बस में ले जाती दिखी है। राहुल ने ज्ञानेश कुमार से मिलने तक भवन के सामने ही धरना देने की बात कही थी, जबकि पुलिस लगातार उनको धरना खत्म करने का अनुरोध कर रही थी।

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया

हिरासत 

बढ़ रही थी आकाशवाणी भवन के सामने भीड़ 

राहुल के धरना खत्म न करने की बात जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, आकाशवाणी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ बढ़ने लगी थी।

पुलिस ने राहुल को समझाने की कोशिश की लेकिन वह धरना खत्म करने को तैयार नहीं हुए।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें आकाशवाणी के पिछले गेट से बस में बैठाया और अपने साथ ले गए।

इस दौरान राहुल ने कहा कि सब याद रखा जाएगा।

ADVERTISEMENT

हिरासत 

कांग्रेस के 50 नेता भी हिरासत में

कांग्रेस नेता राहुल के साथ मौके पर कई सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उन सभी को पुलिस अपने साथ ले गई है। इनकी संख्या 50 बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि आकाशवाणी भवन पर धरना रात भर जारी नहीं रहने दिया जाएगा और प्रदर्शनकारियों से वहां से चले जाने को कहा था।

पुलिस ने भवन के सामने से लोगों की भीड़ लगभग हटा दी है।

ADVERTISEMENT

मार्च 

दिनभर जारी रहा हाई वोल्टेज हंगामा

INDIA गठबंधन के करीब 300 सांसदों ने मंगलवार सुबह 11 बजे संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक कूच किया था, लेकिन पुलिस ने मुख्यालय से 300 मीटर दूर आकाशवाणी भवन के पास उनको रोक दिया।

इसके बाद राहुल पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी के रास्ते से मुख्यालय जाने लगे, लेकिन वहां भी रोक दिये गए।

इसके बाद से सभी सांसद आकाशवाणी भवन के सामने 8 घंटे तक धरना देकर बैठ गए और CEC से मुलाकात की मांग की।

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी को जबरन हटाया

ADVERTISEMENT