Page Loader
केंद्र सरकार ने 12 शीर्ष अधिकारियों को दी पदोन्नति, इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी भी शामिल
केंद्र सरकार ने 12 शीर्ष अधिकारियों को पदोन्नत किया (तस्वीर: वेबसाइट/newsonair)

केंद्र सरकार ने 12 शीर्ष अधिकारियों को दी पदोन्नति, इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी भी शामिल

लेखन गजेंद्र
Jun 20, 2023
04:11 pm

क्या है खबर?

केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), आतंकवाद विरोधी एजेंसी और 3 प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों के 12 शीर्ष अधिकारियों के कामों में फेरबदल कर उनकी पदोन्नति की है। 12 में से 6 हार्ड कोर अधिकारियों को IB में विशेष निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है और अन्य को सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में विशेष महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया।

पदोन्नति

गृह मंत्रालय के प्रस्ताव के बाद नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों की पदोन्नति का प्रस्ताव गृह मंत्रालय की ओर से नियुक्ति समिति को भेजा गया, जिसने सोमवार को इसे मंजूरी दी। सभी अधिकारी 1989 और 1990 बैच के हैं। अधिकारियों में केंद्र सरकार के सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले उत्तराखंड कैडर के IPS अधिकारी सफी अहसान रिजवी और 5 अन्य को इंटेलिजेंस ब्यूरो में अतिरिक्त निदेशक पद से विशेष निदेशक पद पर पदोन्नति मिली है। उत्तर प्रदेश कैडर के IPS पीवी रामाशास्त्री को विशेष महानिदेशक बनाया गया।