NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचाने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करें हिंदू- यति सत्यदेवानंद
    अगली खबर
    भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचाने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करें हिंदू- यति सत्यदेवानंद
    भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचाने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करें हिंदू- यति सत्यदेवानंद

    भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचाने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करें हिंदू- यति सत्यदेवानंद

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 18, 2022
    04:44 pm

    क्या है खबर?

    यति नरसिंहानंद के बाद अब उनके संगठन अखिल भारतीय संत परिषद के एक और संत ने विवादित बयान दिया है।

    हिमाचल प्रदेश के ऊना के मुबारकबाद में आयोजित की जा रही 'धर्म संसद' के पहले दिन परिषद के हिमाचल प्रमुख यति सत्यदेवानंद ,सरस्वती ने हिंदुओं से अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि अगर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचाना है तो हिंदुओं को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने होंगे।

    बयान

    यति सत्यदेवानंद ने क्या कहा?

    धर्म संसद को संबोधित करते हुए यति सत्यदेवानंद ने कहा, "देश में मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या हिंदुओं के पतन का संकेत है। ऐसे में भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचाने के लिए हिंदुओं को अपने परिवारों को मजबूत करना चाहिए। उन्हें अपने परिवार, मानवता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जन्म देना चाहिए।"

    उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है क्योंकि यहां हिंदू बहुसंख्यक हैं।

    दावा

    सुनियोजित तरीके से अपनी आबादी बढ़ा रहे मुस्लिम- सत्यदेवानंद

    सत्यदेवानंद ने आगे कहा, "मुस्लिम समुदाय के लोग सुनियोजित तरीके से कई बच्चों को जन्म देकर अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं। इसलिए हमारे संगठन ने भारत को इस्लामिक देश बनने से बचाने के लिए हिंदुओं से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा है।"

    उन्होंने कहा कि अगर देश में मुस्लिम बहुसंख्यक हो गए तो भारत भी पाकिस्तान की तरह इस्लामिक राष्ट्र बन जाएगा।

    बता दें कि यति नरसिंहानंद भी मुथरा में ऐसा ही बयान दे चुके हैं।

    बयान

    पुलिस की चेतावनी के बावजूद सत्यदेवानंद ने दिया विवादित बयान

    बता दें कि सत्यदेवानंद ने ये बयान पुलिस की चेतावनी के बावजूद दिया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर कहा था कि धर्म संसद में किसी भी तरह की भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

    पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 64 के तहत आदेश जारी करते हुए अंब थाने के थानाध्यक्ष ने कहा था कि अगर इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यति नरसिंहानंद

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बता दें कि यति नरसिंहानंद दिसंबर, 2021 में हरिद्वार में हुई धर्म संसद से चर्चा में आए थे। इस सम्मलेन में उन्होंने मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए थे और इसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

    इसके बाद भी वे कई बार विवादित बयान दे चुके हैं जिसमें मथुरा में हिंदुओं से अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील करना भी शामिल है।

    नरसिंहानंद भाजपा की महिला नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    हिमाचल प्रदेश

    BMC ने तोड़ा कंगना रनौत का ऑफिस, अभिनेत्री ने मुंबई को फिर बताया 'PoK' पाकिस्तान समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग का उद्घाटन, जानिये बड़ी बातें अटल बिहारी वाजपेयी
    ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे लोग, अटल सुरंग में तीन दिनों में तीन हादसे सड़क दुर्घटना
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025