
दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के पार, 2 दिन बारिश की संभावना
क्या है खबर?
दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। रविवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। इससे पहले 27 अप्रैल को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
IMD के मुताबिक, सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बारिश
दिल्ली में कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम?
दिल्ली में अगले एक हफ्ते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 7 से 9 मई के बीच आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी।
इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
10 मई को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि, तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 11 और 12 मई को दिन भर गर्मी के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम
अन्य प्रदेशों का क्या रहेगा हाल?
दिल्ली में भले ही गर्मी हो रही हो, लेकिन कुछ प्रदेशों में राहत की बारिश हो सकती है।
IMD के मुताबिक, बिहार के भागलपुर, बांका अररिया, बेगूसराय और दरभंगा में 10 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में ग्वालियर, छतरपुर, रीवा, खरगोन और सीधी समेत प्रदेश के 13 जिलों और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर और बस्तर के जिलों में बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना है।