NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: अकोला के बाद अहमदनगर में सांप्रदायिक झड़प; 4 पुलिसकर्मी घायल, 50 लोग हिरासत में
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: अकोला के बाद अहमदनगर में सांप्रदायिक झड़प; 4 पुलिसकर्मी घायल, 50 लोग हिरासत में
    महाराष्ट्र में अहमदनगर में संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर सांप्रदायिक झड़प हुई

    महाराष्ट्र: अकोला के बाद अहमदनगर में सांप्रदायिक झड़प; 4 पुलिसकर्मी घायल, 50 लोग हिरासत में

    लेखन आबिद खान
    May 15, 2023
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में अकोला के बाद अब अहमदनगर में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है, जिसमें 4 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही धार्मिक यात्रा पर पथराव के बाद दो गुटों में सांप्रदायिक झड़प हुई।

    फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और हालात काबू में बताए जा रहे हैं।

    बता दें कि 13 मई को अकोला में हिंसा भड़क उठी थी।

    हिसासत

    50 लोग हिरासत में

    आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार रात एक धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था। एक धर्मस्थल के पास से गुजरते हुए जुलूस में शामिल लोगों ने नारेबाजी की, जिसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    यह घटना औरंगाबाद और अहमदनगर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूरी पर हुई है। पुलिस ने हिंसा के बाद 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

    ट्विटर पोस्ट

    अहमदनगर में हिंसा के बाद का हाल

    #WATCH | Maharashtra: Visuals from Ahmednagar's Shevgaon where stone pelting was reported last night pic.twitter.com/4gmhvPyvqw

    — ANI (@ANI) May 15, 2023

    पुलिस

    इलाके में कर्फ्यू लगने की खबर

    हिंसा के बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। फिलहाल राज्य रिजर्व पुलिस बल की 2 यूनिट को हिंसाग्रस्त इलाके में तैनात किया गया है।

    दैनिक भास्कर ने अपनी खबर में इलाके में कर्फ्यू लगाए जाने की बात भी कही है।

    पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 2 FIR दर्ज की हैं। दंगा फैलाने के आरोप में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    हिंसा

    अहमदनगर में हाल ही के दिनों में हिंसा का ये दूसरा मामला

    बता दें कि इससे पहले 5 अप्रैल को अहमदनगर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 7 लोग घायल हुए थे।

    पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की थी और 19 लोगों को हिरासत में लिया था। उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करते हुए कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

    अकोला

    अकोला में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

    13 मई की रात महाराष्ट्र के अकोला में इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दो गुटों में सांप्रदायिक झड़प हो गई थी।

    इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 8 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। यहां भी उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करते हुए कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था, जिसमें एक पुलिस की गाड़ी भी शामिल थी।

    फिलहाल इलाके में धारा 144 लागू की गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सांप्रदायिक हिंसा
    महाराष्ट्र
    अहमदनगर

    ताज़ा खबरें

    कौन है वैश्चिक आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ, जिसे पाकिस्तान ने बताया 'सामान्य पारिवारिक व्यक्ति'? ऑपरेशन सिंदूर
    प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद जे-10 लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी के शेयर में गिरावट नरेंद्र मोदी
    गर्मी में कैसे बचाएं कार का पेंट? इन तरीकों से कर सकते हैं ठीक  कार
    श्रीनगर हवाई अड्डे से शुरू हुई उड़ानें, 6 दिन से थी बंद श्रीनगर

    सांप्रदायिक हिंसा

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में क्यों हुई देरी? दिल्ली पुलिस
    जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने का आदेश देने वाले राजा इकबाल सिंह कौन हैं? दिल्ली
    दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने खुद जाकर की जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी से पूछताछ दिल्ली पुलिस
    हालिया सांप्रदायिक हिंसा की न्यायिक जांच कराने का अनुरोध, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका सुप्रीम कोर्ट

    महाराष्ट्र

    केंद्रीय मंत्री नारायण राणे बरी, कही थी उद्धव ठाकरे को 'तमाचा' मारने की बात  उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन में 186 प्रतिशत वृद्धि, 4 मौतें कोरोना वायरस
    केरल में ट्रेन में यात्रियों को आग लगाने का संदिग्ध आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, अपराध कबूला केरल
    गर्मियों में इन 5 एडवेंचर गतिविधियों के लिए करें भारतीय जगहों का रुख  पर्यटन

    अहमदनगर

    महाराष्ट्र: अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के ICU में आग, 10 कोविड मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में 52 छात्र और शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्कूल सील महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025