दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में लिए गए
क्या है खबर?
केंद्र सरकार ने दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया है और 3 नए स्थान चिन्हित किए हैं। इसी के विरोध में मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंच गए। CJP के सह-संस्थापक सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ अन्य सहयोगी जंतर-मंतर के लोहे के गेट को फांदकर अंदर चले गए और तिरंगा झंडा दिखाया। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विरोध
दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया
घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने लिखा, 'तिरंगा लिए प्रदर्शनकारी आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर में घुस गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आशुतोष रांका, सौरव दासस आजिंक्य और टीम के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।'
दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर लिखा, 'आप विरोध-प्रदर्शन को खत्म नहीं कर सकते नरेंद्र मोदी।'
प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर 'इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता जय' के नारे लगाए।
ट्विटर पोस्ट
अभिजीत दिपके ने पोस्ट किया वीडियो
Cockroaches with the Tiranga sneaked into Jantar Mantar early this morning before they were picked up by Delhi Police. @AshutoshRanka, @SauravDassss, @AjinkyaCJP along with other team members have been detained.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026
You cannot denotify the resistance, @narendramodi pic.twitter.com/x7B40akCVO
प्रदर्शन स्थल
सरकार ने 3 नए प्रदर्शन स्थल बनाए
गृह मंत्रालय ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने सोमवार को एक नोटिस जारी कर दी।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने एक नए प्रदर्शन स्थल के चयन के लिए एक समिति बनाई थी, जिसने रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड (पूर्वी दिल्ली) को तय किया है।
नए जगहों पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) अलग से जारी होगी।