दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे लोग, सरकार ने 3 नए धरनास्थल बनाए
क्या है खबर?
दिल्ली का जंतर-मंतर अब विरोध-प्रदर्शन के लिए उपयोग नहीं किया जा सकेगा। दिल्ली पुलिस ने 3 नए स्थानों को विरोध-प्रदर्शन के निर्धारित स्थलों के रूप में नामित किया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने एक नोटिस जारी कर बताया कि जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर डी-नोटिफाई (मान्यता खत्म) कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया कि नए जगहों पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) अलग से जारी होगी।
धरना
अब 3 नए स्थानों पर होगा धरना
कुमार ने नोटिस में कहा, "भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन के अधिकार के लिए मौजूदा तय जगह के अलावा दूसरी सही जगहों की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर मान्यता खत्म कर दिया गया है। विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए 3 नई जगहों- रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड (पूर्वी दिल्ली) को तय किया गया है।"
ट्विटर पोस्ट
नोटिस जारी
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन के अधिकार के लिए मौजूदा "तय जगह" के अलावा अन्य उपयुक्त जगहों की जांच करने के लिए एक समिति बनाई थी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2026
समिति की सिफारिशों के आधार पर, जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर हटा दिया गया है। विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के… pic.twitter.com/lKY1BrzPq2
विरोध
जंतर-मंतर का लगातार हो रहा था विरोध
जुलाई में पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और संसद तक मार्च किया। इस दौरान 20 जुलाई को छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प दिखी थी।
जंतर-मंतर संसद से कुछ दूरी पर है। हालांकि, प्रदर्शन मैदान के अंदर होता है, लेकिन इससे आसपास की सड़कों पर असर दिखता है।
सुप्रीम कोर्ट में भी जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन स्थल बनाए जाने के खिलाफ तर्क दिया गया था।