Loading...
CJP बोली- 'तानाशाह' मोदी ने आपातकाल को पीछे छोड़ा, नागरिकों के खिलाफ युद्ध लड़ रही सरकार
दिल्ली प्रदर्शन को लेकर CJP ने प्रेस वार्ता की

CJP बोली- 'तानाशाह' मोदी ने आपातकाल को पीछे छोड़ा, नागरिकों के खिलाफ युद्ध लड़ रही सरकार

लेखन आबिद खान
Oct 11, 2026
03:00 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान CJP ने कहा, "नरेंद्र मोदी देश के सबसे महान प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उनकी महानता का पता नहीं, लेकिन जिस आपातकाल की बातें हम सुना करते थे पिछले 72 घंटे में मोदी ने उस आपातकाल को भी पीछे छोड़ दिया।" आशुतोष रांका ने कहा कि 1975 के आपातकाल में भी रेल बंद नहीं की गई थी, लेकिन कल की गई।

टिप्पणी

आशुतोष बोले- ज्ञानेश के खिलाफ लड़ाई को मोदी-शाह ने खुद की लड़ाई बनाया

आशुतोष ने कहा, "ये साबित हो गया है कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई को नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने खिलाफ बना लिया है। वे पूरी तरह उसे बचाने के लिए खड़े हैं। ये साबित हो या कि तोते की जान पिंजरे में है। हम साफ करना चाहते हैं कि लड़ाई अब शुरू हुई है। मोदी और शाह ने इसे एक युद्ध में बदल दिया।"

आशुतोष ने प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहा।

भाजपा

ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए काम कर रहे- CJP

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "पिछले 72 घंटों में देश में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की। यह लड़ाई चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी देश को बचाने और आगे बढ़ाने की है लेकिन वह समझौता कर चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं।"

ADVERTISEMENT

कोर्ट

CJP ने पूछा- क्या मानवाधिकार आयोग, सुप्रीम कोर्ट सो रहा?

सौरभ दास ने कहा, "राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सो रहा है क्या? हमारे लोगों के साथ हिरासत में प्रताड़ना हो रही है। सुप्रीम कोर्ट कहा हैं? NHRC कहां हैं? हाई कोर्ट कहां हैं? राइट समूहों को ट्रेनों में भरकर भेजा रहा है। भाजपा इन्हें दिल्ली बुला रही है। ये मारपीट कर रहे हैं। पत्रकारों के साथ मारपीट हो रही है। क्या पत्रकारिता करना देश में अपराध हो गया है। पत्रकारिता के लिए भी ये आपातकाल की स्थिति है।"

ADVERTISEMENT

राज

क्या ज्ञानेश के पास कोई अहम जानकारी है- CJP का सवाल

CJP ने पूछा कि पूरी सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए इतनी आमादा क्यों है?

सौरभ ने कहा, "केवल एक ज्ञानेश को बचाने के लिए सरकार इतनी आक्रामक क्यों है? क्या ज्ञानेश के पास कोई अहम जानकारी है? आपको पता होगी कि वाराणसी के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी पीछे चल रहे थे। फिर उन्होंने अचानक से बढ़त बनाई। क्या ज्ञानेश के पास इसे लेकर कोई जानकारी है? सरकार उन्हें बचा क्यों रही है?"

निधन

दादी के निधन के बाद दिपके घर लौटे

दिपके ने कहा कि वह अपनी दादी के निधन के बाद महाराष्ट्र स्थित अपने घर जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "आशुतोष और सौरभ दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और आगे की कार्रवाई की घोषणा करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा के लिए राजधानी को रोक दिया गया था। CJP न तो पीछे हटेगी और न ही डरेगी। 10 अक्टूबर को इस तानाशाही के अंत की शुरुआत के तौर पर जाना जाएगा।"

ADVERTISEMENT