पूर्व माओवादी महिलाओं को सिलाई के लिए ले गए और धोखे से कराया रैंप वॉक- रिपोर्ट
क्या है खबर?
पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व माओवादी महिलाओं को रैंप पर कैटवॉक करने की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसको लेकर अब एक नया दावा सामने आया है। द वॉयर वेबसाइट ने खबर प्रकाशित की है कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर माओवादी महिलाओं को सिलाई के लिए ले गए थे, लेकिन कार्यक्रम में उनसे धोखे से रैंप वॉक कराया गया। मामले पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है।
कार्यक्रम
क्या था कार्यक्रम?
रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अगस्त को रायपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर स्वदेशी कपड़ों के प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक फैशन शो आयोजित किया था।
कार्यक्रम में रैंप वॉक करने वाली महिलाओं में पूर्व माओवादी महिलाएं शामिल थीं, जिन्होंने कुछ महीने पहले बंदूक छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया था।
महिलाएं पहले जंगल में घूमने वाली माओवादी गुरिल्ला दस्तों की सदस्य थीं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इसकी तस्वीर साझा कर तारीफ की थी।
बातचीत
पूर्व माओवादी महिलाओं ने क्या कहा?
रिपोर्ट के मुताबिक, रैंप वॉक में शामिल 4 पूर्व माओवादी महिलाओं ने बताया कि उनको सिलाई सिखाने के नाम पर सुकमा से धोखे से रायपुर लाया गया था।
यहां रैंप वॉक का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं ने द वायर से कहा कि अगर उन्हें पहले पता होता तो वह नहीं जातीं।
सुकमा पुनर्वास केंद्र में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी सीमा पोयाम ने कहा कि महिलाओं को रैंप वॉक की जानकारी नहीं थी, उन्हें सिलाई प्रशिक्षण के बारे में बताया गया था।
प्रदर्शन
परफॉर्मेंस के बाद मिली सिर्फ एक साड़ी
रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं ने बताया कि उन्हें पारिश्रमिक के तौर पर झोला दिया गया, जिसमें एक सूती साड़ी थी।
द वायर ने ग्रामोद्योग विभाग के सुकमा प्रभारी सचिव राजेश सिंह राणा से इसकी पुष्टि करी तो उन्होंने बताया कि महिलाओं को सहमति ले गए थे और रैंप वॉक करने वाली महिलाओं को 10-10 हजार रुपये बैंक खाते में दिए गए और खादी-सिल्क के कपड़े दिए हैं।
महिलाओं ने बताया कि उनके बैंक में अभी कोई पैसा नहीं आया है।
बयान
भूपेश बघेल बोले- झूठे और मक्कार हैं भाजपा के लोग
बघेल ने घटना पर नाराजगी जताई और भाजपा के ऊपर धोखा देने का आरोप लगाया।
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मूलत: झूठे और मक्कार हैं भाजपा के लोग! श्रेय लेने के लिए किसी को भी ठग सकते हैं। पूर्व माओवादी महिलाओं तक को भी ठग लिया। इससे पहले छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने महिला बाइक राइडर्स को भी धोखा दिया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी जिन लोगों ने यह किया है, उनको समुचित सजा दीजिए। वरना ऐसे बदनाम होते रहेंगे।'
ट्विटर पोस्ट
भूपेश बघेल का पोस्ट
मूलत: झूठे और मक्कार हैं भाजपा के लोग!
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 17, 2026
श्रेय लेने के लिए किसी को भी ठग सकते हैं।
पूर्व माओवादी महिलाओं तक को भी ठग लिया।
इससे पहले छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने महिला बाइक राइडर्स को भी धोखा दिया था।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी जिन लोगों ने भी यह किया है, उनको समुचित सज़ा…
ट्विटर पोस्ट
काफी साझा हुआ था वीडियो
चेहरे पर खुशी और कदमों में अद्भुत आत्मविश्वास...
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) August 8, 2026
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित फैशन शो में पहली बार 9 पुनर्वासित महिलाओं ने रैंप वॉक किया।
कभी नक्सलवाद की राह पर चलने वाली ये महिलाएं आज समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपने… pic.twitter.com/HYv5qWsgZP