Loading...
क्या लड़कों को भी लगवानी चाहिए गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव वाली HPV वैक्सीन?
भारत में HPV टीकाकरण अभियान के तहत इस साल 1.15 करोड़ किशोरियों को निशुल्क टीका दिया जा रहा है (फाइल तस्वीर)

क्या लड़कों को भी लगवानी चाहिए गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव वाली HPV वैक्सीन?

लेखन गजेंद्र
Aug 11, 2026
07:37 pm

क्या है खबर?

लड़कियों में होने वाला गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर अब लड़कों के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है और इसलिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन को लड़कियों के साथ लड़कों को भी लगाने पर विचार चल रहा है। फर्स्टपोस्ट के मुताबिक, यह वायरस केवल महिलाओं को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी प्रभावित करता है और इस चर्चा से उनको बाहर रखना कैंसर की रोकथाम के एक महत्वपूर्ण पहलू की अनदेखी करना है।

वैक्सीन

क्या कहते हैं डॉक्टर?

गुरूग्राम के सीके बिरला अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग की निदेशक डॉ पूजा मेहता कहती हैं कि HPV त्वचा से त्वचा के संपर्क से फैलता है और यौन गतिविधि के दौरान यह फैलने के लिए लिंग का निर्धारण नहीं करता।

HPV के कुछ उच्च जोखिम वाले प्रकार कई प्रकार के कैंसर का कारण बन सकते हैं, जिनमें गर्भाशय ग्रीवा, योनि, गुदा, लिंग और मुखग्रसनी कैंसर शामिल हैं।

HPV जननांगों में मस्से भी पैदा कर सकता है।

वैक्सीन

क्या लड़कों को भी HPV से संबंधित कैंसर हो सकता है?

HCG अस्पताल हेब्बल की वरिष्ठ सलाहकार स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ श्रुति शिवदास कहती हैं HPV संक्रमण में लड़के भी पीड़ित होते हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय पुरुषों में HPV से संबंधित कैंसर में से 63.2 प्रतिशत ऑरोफैरिंजियल कैंसर होता है।

ये ऐसे कैंसर हैं जिनके लिए हमारे पास कोई स्क्रीनिंग कार्यक्रम नहीं है, ये ऐसे कैंसर हैं जिनके लिए कोई स्क्रीनिंग कार्यक्रम नहीं है।

ADVERTISEMENT

रोकथाम

लड़कों को वैक्सीन रख सकती है सुरक्षित?

डॉ शिवदास कहती हैं कि आबादी वाले देशों में HPV एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसलिए, हर लड़के का टीकाकरण इस श्रृंखला की एक कड़ी को तोड़ता है और लड़कियों की भी रक्षा करता है।

2026 के एक अध्ययन में 9 से 45 वर्ष की आयु के 3.97 लाख HPV-टीकाकरण वाले पुरुषों को शामिल किया गया था, जिसमें पाया गया कि टीकाकरण वाले पुरुषों में सिर और गर्दन के कैंसर का जोखिम काफी कम था।

ADVERTISEMENT