Page Loader
केंद्र सरकार ने संसद में बताया, आबादी के मामले में चीन अब भी भारत से आगे
केंद्र सरकार ने संसद में बताया चीन की आबादी अब भी भारत से ज्यादा है

केंद्र सरकार ने संसद में बताया, आबादी के मामले में चीन अब भी भारत से आगे

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2023
06:57 pm

क्या है खबर?

केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में जानकारी दी कि भारत जनसंख्या के मामले में चीन के मुकाबले अब भी पीछे है। लोकसभा में प्रश्न पूछा गया था कि क्या भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे कर दिया है, इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब दिया कि तमाम आंकड़ों के मुताबिक, 1 जुलाई, 2023 को चीन की अनुमानित आबादी 142 करोड़ थी, जबकि भारत की अनुमानित जनसंख्या 139 करोड़ थी।

जवाब

कब होगी जनगणना?

केंद्रीय राज्य मंत्री राय ने बताया कि 2021 की जनगणना के लिए 28 मार्च, 2019 को भारत के राजपत्र के जरिए अधिसूचित किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण जनगणना और संबंधित क्षेत्रीय गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया। आगे जनगणना के बारे में क्या विचार है, इस सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। बता दें कि कुछ महीने पहले आई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में भारत को सबसे अधिक आबादी वाला देश बताया गया था।