NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोलकाता पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपी को बचाने की कोशिश की- CBI
    अगली खबर
    कोलकाता पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपी को बचाने की कोशिश की- CBI
    कोलकाता पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपी को बचाने की कोशिश की

    कोलकाता पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपी को बचाने की कोशिश की- CBI

    लेखन गजेंद्र
    Sep 16, 2024
    01:16 pm

    क्या है खबर?

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, जांच एजेंसी के दस्तावेजों से पता चला कि कोलकाता के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल ने रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय को बचाने की कोशिश की और महिला डॉक्टर के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करवा दिया।

    जांच

    1 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे मंडल

    CBI ने बताया कि मंडल को 9 अगस्त को सुबह 10:03 बजे मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में 31 वर्षीय डॉक्टर के अर्धनग्न शव की सूचना पूर्व प्रधानाचार्य डॉ संदीप घोष से मिली थी।

    इसके बाद भी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर तुरंत नहीं पहुंचे। वह एक घंटे बाद सुबह 11 बजे मौके पर पहुंचे थे, जबकि ताला पुलिस थाना और मेडिकल कॉलेज के बीच की दूरी 10 मिनट की है।

    दोनों ही उत्तर कोलकाता में स्थित हैं।

    खुलासा

    पुलिस अधिकारी ने दी गलत जानकारी

    जांच में खुलासा हुआ कि अभिजीत मंडल ने पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज होने वाली सामान्य डायरी में गलत जानकारी दी।

    इसमें बताया गया कि डॉक्टर का शव "चेस्ट मेडिसिन के सेमिनार रूम में बेहोशी की हालत में पड़ा" पाया गया, जबकि डॉक्टरों ने पहले ही शव की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया था।

    मंडल पर घटनास्थल पर लापरवाही बरतने, साक्ष्य जुटाने में लापरवाही, FIR में देरी, रॉय के कपड़े जब्त करने में देरी का आरोप है।

    गिरफ्तार

    मंडल और घोष दोनों साथ में हुए गिरफ्तार

    जांच एजेंसी को शक है कि मंडल ने अस्पताल के अधिकारियों और अज्ञात लोगों के साथ साजिश रचकर जांच को भटकाने का षड्यंत्र रचा था।

    इससे पहले पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के CBI के पॉलीग्राफ जांच में खुलासा हुआ कि वह घटना की जानकारी होने के बाद भी मौके पर देर से पहुंचे थे।

    वह FIR नहीं चाहते थे और उन्होंने जांच अधिकारियों को भटकाने की कोशिश की थी। CBI ने घोष और मंडल को शनिवार को गिरफ्तार किया है।

    घटना

    क्या है रेप और हत्या का मामला?

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सभागार में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का रेप हुआ और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद देशभर में विरोध शुरू हो गया।

    जांच के दौरान CBI को मेडिकल कॉलेज में वित्तीय घोटाले का पता चला, तब उन्होंने डॉ घोष को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया।

    अब जांच को भटकाने के आरोप में घोष और ताला पुलिस थाने के अधिकारी मंडल CBI गिरफ्त में हैं। इनसे पूछताछ चल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कोलकाता पुलिस

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    कोलकाता

    कोलकाता मामला: आरोपी संजय रॉय की बाइक पुलिस आयुक्त के नाम पर पंजीकृत कोलकाता पुलिस
    कोलकाता में विरोध मार्च: बेरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस का लाठीचार्ज, छात्रों ने किया पथराव कोलकाता पुलिस
    कोलकाता: महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के विरोध में भाजपा ने 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया भाजपा समाचार
    कोलकाता: नया संगठन 'पश्चिमबंग छात्र समाज' क्या है, जिसने किया 'नबन्ना अभिजन' का आह्वान? पश्चिम बंगाल

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या: केंद्र का राज्‍यों का बड़ा आदेश, आरोपी का होगा साइकोएनालिसिस टेस्ट कोलकाता
    कोलकाता मामला: अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य से तीसरे दिन भी पूछताछ, CBI ने क्या-क्या पूछे सवाल? कोलकाता
    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या: क्या है साइकोएनालिसिस टेस्ट, जिससे आरोपी की मनोवृत्ति समझना चाहती है CBI? कोलकाता
    कोलकाता पीड़िता के शरीर पर 14 जख्म, फ्रैक्चर नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया? कोलकाता

    कोलकाता पुलिस

    बंगाल: ड्रग मामले में एक और भाजपा नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, पामेला ने लिया था नाम पश्चिम बंगाल
    कंगना रनौत के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR, हेट स्पीच का लगा आरोप बॉलीवुड समाचार
    पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार में विवादित बयान पर फंसे मिथुन चक्रवर्ती, कोलकाता पुलिस ने की पूछताछ पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी बनाम केंद्र सरकार: कोलकाता पुलिस ने ED अधिकारियों को भेजा समन ममता बनर्जी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025