NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अमेरिका: चाकू से हमले में घायल हुए भारतीय छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
    अगली खबर
    अमेरिका: चाकू से हमले में घायल हुए भारतीय छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
    अमेरिका में चाकू से हमले में घायल भारतीय छात्र की मौत

    अमेरिका: चाकू से हमले में घायल हुए भारतीय छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

    लेखन गजेंद्र
    Nov 09, 2023
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के इंडियाना राज्य के वालपराइसो शहर की एक जिम में 29 अक्टूबर को चाकू से हमले में घायल हुए 24 वर्षीय भारतीय छात्र वरुण राज पुचा की मौत हो गई है।

    वालपराइसो विश्वविद्यालय ने घटना पर दुख जताते हुए वरुण की मौत की जानकारी साझा की। वरुण विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के छात्र थे।

    घटना के बाद 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्राड को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने वरुण को कान के पास चाकू मारा था।

    हमला

    'अजीब' लगने पर आरोपी ने किया था हमला

    रिपोर्ट्स में सामने आया था कि आरोपी एड्राड सुबह मालिश कराने के लिए जिम में गया था, लेकिन मालिश कक्ष में एक अन्य व्यक्ति था, जिसे वह जानता नहीं था।

    एड्राड ने पुलिस को बताया कि उसे थोड़ा अजीब लगा और खतरे का संदेह होने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। चाकू वरुण के कान के नजदीक लगा, जिससे काफी खून बहा।

    वरुण को फोर्ट वेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो वेंटीलेटर पर था।

    दुखद

    अगले साल पूरी होनी थी वरुण की पढ़ाई

    तेलंगाना के खम्मम निवासी वरुण अगस्त, 2022 में अमेरिका आए थे। उनकी पढ़ाई अगले साल पूरी होनी थी।

    वरुण के चचेरे भाई अनिल बैलेबॉयन ने बताया कि वरुण की हालत में कोई सुधार नहीं था और उसके शरीर के सिर्फ एक हिस्से में हल्की हरकत थी। विश्वविद्यालय वरुण की स्मृति में 16 नवंबर को सभा करेगा।

    बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में अक्टूबर के महीने में 2 सिखों पर भी हमला हुआ था, जिसमें 1 की मौत हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    चाकू से हमला

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    अमेरिका

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने आतंकी संगठन हमास से की पुतिन की तुलना, जानें क्या कारण दिया व्लादिमीर पुतिन
    अमेरिका: धोखाधड़ी के मैसेज समझकर लॉटरी को नजरअंदाज कर रहा था जोड़ा, 1 करोड़ रुपये जीता अजब-गजब खबरें
    भारत से कनाडाई राजनयिकों को निकाले जाने पर कनाडा के साथ आए अमेरिका और ब्रिटेन कनाडा
    H1B वीजा नियम बदलेगा अमेरिका, कर्मचारियों और छात्रों को मिलेगा फायदा वीजा

    चाकू से हमला

    जापान: व्यक्ति ने चाकू से किया स्कूली बच्चों पर हमला, दो की मौत, 17 घायल जापान
    सोनीपतः होमवर्क का पूछा तो छात्र ने घोंप दिया चाकू, टीचर की हालत गंभीर हरियाणा
    आंध्र प्रदेश: पति ने सरेआम काटा पत्नी का सिर, फिर उसे लेकर गलियों में घूमा आंध्र प्रदेश
    इस्लामिक स्टेट ने ली लंदन आतंकी हमले की जिम्मेदारी, कहा- हमारा लड़ाका था उस्मान लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025