Page Loader
रूस में फंसे यात्रियों को लेकर अमेरिका रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान
एयर इंडिया का विमान रूस से यात्रियों को लेकर अमेरिका रवाना (तस्वीर: विकिमीडिया)

रूस में फंसे यात्रियों को लेकर अमेरिका रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान

लेखन गजेंद्र
Jun 08, 2023
11:14 am

क्या है खबर?

दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के बाद रूस के मगदान हवाई अड्डे पर उतारा गया था। अब गुरुवार को एयर इंडिया का एक दूसरा विमान सभी यात्रियों को लेकर अमेरिका रवाना हो गया। विमान को 6 जून को रूस में आपातकालीन स्थिति में उतारा गया था। विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार हैं।

समाधान

रूस में यात्रियों को करना पड़ा समस्याओं का सामना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के मगदान में आपातकालीन लैंडिंग के बाद एयर इंडिया के यात्रियों को भाषा और भोजन से जुड़ी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद मुंबई से पहुंचे एयर इंडिया के विमान में सभी यात्रियों और कर्मचारियों के लिए भोजन और अन्य जरूरी चीजें भेजी गईं। विमान के एक यात्री ने मीडिया को बताया कि कुछ लोगों को स्कूल में ठहरने के लिए भेजा गया, जहां फर्श पर गद्दे पड़े थे और शौचालय नहीं था।