Loading...
अभिजीत दिपके की मां बोली- सरकार गलत कर रही; पिता ने कहा- शायद लोकतंत्र नहीं बचा
अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने पर उनके परिजनों की प्रतिक्रिया सामने आई है (फाइल तस्वीर)

अभिजीत दिपके की मां बोली- सरकार गलत कर रही; पिता ने कहा- शायद लोकतंत्र नहीं बचा

लेखन आबिद खान
Oct 10, 2026
02:14 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बीच उनके माता-पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी मां अनीता दिपके ने कहा कि उनके बेटे के साथ जो हो रहा है, उससे उन्हें बहुत दुख है। वहीं, उनके पिता भगवान दिपके ने कहा, "भारत के इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी छात्र को गिरफ्तार किया गया है।"

मां का बयान

अनीता ने कहा- मेरा बेटा देश के लिए अच्छा काम कर रहा

अनीता ने कहा, "उन्होंने बहुत गलत किया है। सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था। आप बलात्कार करने वालों को इतनी जल्दी गिरफ्तार नहीं कर पाते, फिर भी ये युवा देश के लिए काम कर रहे हैं। आप उन्हें कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं? सरकार के लोगों ने गलत काम किया है। वह नौजवान देश के लिए अच्छा काम कर रहा है। सरकार गलत काम कर रही है। अंबेडकरवादी लोग उन्हें सबक सिखाएंगे और उन्हें उनके कामों का नतीजा दिखाएंगे।"

पिता

पिता बोले- शायद देश में लोकतंत्र नहीं बचा

भगवान ने कहा, "यह भारत के इतिहास की पहली घटना है जब किसी छात्र को गिरफ्तार किया गया है। एक छात्र जो लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहा था, उसे हिरासत में ले लिया गया, वह भी हवाई जहाज में। मुझे नहीं लगता कि भारत में अब लोकतंत्र बचा है। जो थोड़ी-बहुत लोकतंत्र की झलक दिखती भी है, उसे भी वे पूरी तरह कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। वे बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों को खत्म करना चाहते हैं।"

ADVERTISEMENT