NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: भाजपा मुख्यालय में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले 42 कर्मचारी, इमारत को किया सैनिटाइज
    देश

    दिल्ली: भाजपा मुख्यालय में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले 42 कर्मचारी, इमारत को किया सैनिटाइज

    दिल्ली: भाजपा मुख्यालय में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले 42 कर्मचारी, इमारत को किया सैनिटाइज
    लेखन भारत शर्मा
    Jan 12, 2022, 02:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली: भाजपा मुख्यालय में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले 42 कर्मचारी, इमारत को किया सैनिटाइज
    दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले 42 कर्मचारी।

    देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के आने के बाद से संक्रमण की रफ्तार लगभग अनियंत्रित हो गई है। प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति भाजपा मुख्यालय में कोरोना विस्फोट हुआ है। वहां के 42 कर्मचारियों को वायरस से संक्रमित पाया गया है। इन सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में भेजा दिया गया है और उसके बाद पूरी इमारत को सैनिटाइज कराया गया है।

    भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से पहले किया गया था सामूहिक टेस्ट

    NDTV के अनुसार, दिल्ली के मिंटो रोड स्थित भाजपा मुख्यालय कोर ग्रुप की बैठक से पहले सोमवार को सभी कर्मचारियों का सामूहिक कोरोना टेस्ट कराया गया था। इसमें कुछ सफाईकर्मियों सहित कुल 42 कर्मचारियों के संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालातों को देखते हुए संक्रमित मिले सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया और उनके संपर्कों का भी पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा पूरे भवन को सैनिटाइज किया गया है।

    भाजपा ने महामारी को लेकर बनाया है नया नियम

    देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए भाजपा ने मुख्यालय पर होने वाली सभी बैठकों से पहले सामूहिक कोरोना टेस्ट कराए जाने का नियम बनाया है। इसके निगेटिव आने वालों को ही मुख्यालय पर ठहरने की अनुमति दी जाएगी। नाम नहीं छापने की शर्त पर भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि महामारी के हालतों को देखते हुए इस समय कार्यालय से जुड़ी जरूरी गतिविधियों में शामिल लोगों को ही मुख्यालय बुलाया जा रहा हैं।

    रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष भी हो चुके हैं संक्रमित

    बता दें कि सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। दोनों नेताओं ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि शुरुआती लक्षणों के बाद उन्होंने खुद का कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसी तरह उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी खुद का टेस्ट कराने की अपील की थी।

    इन नेताओं के भी हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि

    बता दें कि रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के भी सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश में पार्टी के मामलों के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह के मंगलवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में शामिल हुए थे।

    भारत में क्या है कोरोना संक्रमण की स्थिति?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,94,720 नए मामले सामने आए और 442 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,60,70,510 हो गई है। इनमें से 4,84,655 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9,55,319 हो गई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण देश में मामलों में ये उछाल देखने को मिल रहा है। देश में ओमिक्रॉन के अब तक 4,461 मामले सामने आ चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    राजनाथ सिंह
    भाजपा समाचार
    जेपी नड्डा

    ताज़ा खबरें

    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा
    गूगल ने एंथ्रोपिक में निवेश किये 3,299 करोड़ रुपये, ChatGPT का है प्रतिद्वंदी गूगल
    जासूसी गुब्बारे क्या होते हैं, इनका इस्तेमाल कब से और क्यों किया जा रहा है?  अमेरिका

    दिल्ली

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: JNU के पूर्व छात्र शरजील इमाम जामिया नगर हिंसा मामले में हुए बरी  शरजील इमाम
    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा
    सर्दियों में डेट के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये 5 रेस्टोरेंट लाइफस्टाइल

    राजनाथ सिंह

    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    गिलगित-बाल्टिस्तान में फिर हो रहे प्रदर्शन, क्या है इसका इतिहास और भारत-पाकिस्तान के लिए महत्व? पाकिस्तान समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर भावुक हुआ राजनीतिक जगत, जानें किसने क्या कहा अमित शाह
    सिक्किम में भारतीय सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत सिक्किम

    भाजपा समाचार

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा सांसदों को समझाएंगी बजट की बारीकियां, कल होगी बैठक बजट
    दिल्ली: 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दिल्ली नगर निगम
    बजट के प्रचार के लिए भाजपा चलाएगी 12 दिवसीय अभियान, टीम गठित बजट
    भाजपा सांसद का दावा- चीन से फंडिंग के लिए BBC चला रहा भारत विरोधी एजेंडा BBC

    जेपी नड्डा

    बजट पर क्या रही प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया? बजट
    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया भाजपा समाचार
    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पहले दिन विपक्ष के एजेंडे से लेकर चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा भाजपा समाचार
    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली में रोड शो भाजपा समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023