NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ 'कुकर्म' के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार
    देश

    महाराष्ट्र: बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ 'कुकर्म' के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

    महाराष्ट्र: बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ 'कुकर्म' के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 14, 2022, 11:28 am 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ 'कुकर्म' के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार
    बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ 'कुकर्म' के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के सह्याद्रि टाइगर रिजर्व में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बंगाल मॉनिटर छिपकली (लिजर्ड) के साथ कुकर्म करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी शिकारी हैं और इन्होंने टाइगर रिजर्व के कोर जोन में बतौर पर्यटक प्रवेश किया था। आरोपियों की पहचान संदीप तुकाराम, पवार मंगेश, जनार्दन कामटेकर और अक्षय सुनील के रूप में हुई है। आइये पूरी खबर जानते हैं।

    कैसे चला घटना का पता?

    टाइगर रिजर्व में तैनात अधिकारियों ने CCTV फुटेज में इन लोगों को जंगल में घूमते देखा था। बाद में जब उन्होंने इनके फोन की जांच की तो घटना के बारे में पता चला। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाया था, जिसमें इन्हें कथित तौर पर छिपकली के साथ कुकर्म करते देखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से तीन आरोपी कोंकण से कोल्हापुर के चंदोली गांव में शिकार करने के लिए आए थे।

    अदालत में मामला ले जाएंगे अधिकारी

    मामले की जानकारी रखने वाले वन अधिकारियों ने बताया कि अब वो इस मामले को भारतीय दंड अदालत में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक आरक्षित प्रजाति है। यदि आरोपियों का दोष साबित होता है तो उन्हें सात साल की सजा हो सकती है।

    फरवरी में बछिया के साथ रेप का मामला आया था सामने

    फरवरी में राजस्थान के अलवर जिले में गाय की बछिया के साथ कुकर्म करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसकी जानकारी देते हुए अलवर के पुलिस अधीक्षक शांतनु के सिंह ने कहा था कि सभी आरोपियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। इनमें से एक आरोपी ने कुकर्म किया, जबकि दूसरे ने बछिया को पकड़े रखा। एक आरोपी इस घटना की रिकॉर्डिंग कर रहा था और चौथा आरोपी घटना के वक्त वहां मौजूद था।

    बकरी के साथ कुकर्म का मामला भी आ चुका सामने

    2019 में दक्षिण अफ्रीका में मचिंजी शहर में एक बकरी के साथ रेप का मामला सामने आया था। बकरी के मालिक ने बताया कि उनके घर से अचानक पालतू बकरी गायब हो गई थी। जब उसने बाहर देखा तो एक व्यक्ति बकरी को अपने साथ ले जा रहा था। जब वो लोगों के साथ व्यक्ति को पकड़ने पहुंचा तो उसने देखा कि व्यक्ति खेत में बकरी के साथ घिनौना काम कर रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    राजस्थान
    रेप

    ताज़ा खबरें

    कॉलेजियम की सिफारिश पर जल्द 5 सुप्रीम कोर्ट जजों की नियुक्ति करेगी केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट
    स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    आगामी चुनावों में रिमोट EVM के इस्तेमाल का कोई प्रस्ताव नहीं- कानून मंत्री किरेन रिजिजू संसद
    इंडिगो एयरलाइंस ने यात्री को बिहार की जगह राजस्थान पहुंचाया, DGCA ने जांच के आदेश दिए इंडिगो

    महाराष्ट्र

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी मुंबई
    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला

    राजस्थान

    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    राजस्थान: अजमेर शरीफ में खादिमों की "गुंडागर्दी", चंदे के धंधे का वीडियो वायरल मुस्लिम
    सचिन पायलट के दावे पर गहलोत बोले- मेरे काम के कारण हुई थी 2018 में जीत सचिन पायलट
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली

    रेप

    उत्तर प्रदेश: बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा, 8 महीने के अंदर फैसला उत्तर प्रदेश
    राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक डेरा सच्चा सौदा
    राजस्थान में रेप के 41 प्रतिशत मामले झूठे- पुलिस प्रमुख राजस्थान
    बिहार: रेप कर रहे थे छात्र, मौके पर पहुंचे प्रधानाचार्य ने बचाने की बजाय बनाया शिकार बिहार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023