Page Loader
युजवेंद्र चहल के पास है करोड़ों रुपये की संपत्ति, धनश्री वर्मा भी कम नहीं 
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा में से कौन है ज्यादा अमीर? (तस्वीर: एक्स/@Rads0071)

युजवेंद्र चहल के पास है करोड़ों रुपये की संपत्ति, धनश्री वर्मा भी कम नहीं 

Mar 21, 2025
06:24 pm

क्या है खबर?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की राहें जुदा हो चुकी हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीते दिन इस जोड़े के तलाक पर फैसला सुनाया और दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। युजवेंद्र-धनश्री ने 2020 में शादी की थी और शादी के करीब 4 साल दोनों अलग हो गए हैं। खबर है कि युजवेंद्र को एलिमनी के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने हैं। आइए जानें धनश्री और युजवेंद्र में से कौन ज्यादा अमीर है।

संपत्ति

कितनी है युजवेंद्र और धनश्री की संपत्ति

धनश्री पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई भी की है। वह एक डेंटिस्ट (दांतों की डॉक्टर) हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धनश्री लगभग 24 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं, वहीं युजवेंद्र की संपत्ति 45 करोड़ रुपए बताई जाती है। इस लिहाज से युजवेंद्र की सपंत्ति धनश्री से बहुत ज्यादा है। कहा जा रहा है कि युजवेंद्र एलिमनी के तौर पर धनश्री को 2.37 करोड़ रुपये पहले ही दे चुके हैं।

शादी

कब हुई थी युजवेंद्र और धनश्री की शादी? 

युजवेंद्र और धनश्री की पहली मुलाकात साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। दरअसल, क्रिकेटर ने धनश्री का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद उनसे डांस सीखने के लिए सपंर्क किया था। फिर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये प्यार में बदल गई। दिसंबर 2020 में धनश्री और युजवेंद्र शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, अब 4 साल की शादी के बाद ये जोड़ी तलाक लेकर अलग हो गई है।