Page Loader
यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर
यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का नया पोस्टर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jiostudios)

यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर

Feb 07, 2024
05:53 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अब निर्माताओं ने 'आर्टिकल 370' का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें यामी के साथ प्रियामणि की भी झलक देखने को मिल रही है। इसके साथ निर्माताओं ने खुलासा किया कि फिल्म का ट्रेलर 8 फरवरी (कल) को जारी किया जाएगा।

आर्टिकल 370

आदित्य सुहास ने किया है निर्देशन 

जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'आर्टिकल 370' का नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक एतिहासिक कदम जिसने देश बदल दिया। ट्रेलर कल रिलीज होगा।' 'आर्टिकल 370' का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। इसकी कहानी यामी के पति-निर्देशक आदित्य धर ने मोनाल ठाकुर के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म में अरुण गोविल भी हैं। यामी को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में देखा गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर