LOADING...
यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का पहला गाना 'दुआ' जारी, जुबिन नौटियाल ने दी अपनी आवाज 
'आर्टिकल 370' का पहला गाना 'दुआ' जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@yamigautam)

यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का पहला गाना 'दुआ' जारी, जुबिन नौटियाल ने दी अपनी आवाज 

Feb 02, 2024
01:00 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री यामी गौतम को आखिरी बार अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में देखा गया था। इसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई थी। अब यामी आतंकवाद पर बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' में नजर आएंगी। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अब इससे पहले निर्माताओं ने 'आर्टिकल 370' का पहला गाना 'दुआ' जारी कर दिया है, जिसमें यामी जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं।

आर्टिकल 370

आदित्य सुहास जंभाले ने किया है फिल्म का निर्देशन

'दुआ' को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। इस दौरान शाश्वत सचदेव ने उनका खूब साथ दिया। इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। यामी ने अपने आधिकारिक एक्स है 'दुआ' गाना साझा करते हुए लिखा, 'ये हमारा हिंदुस्तान रहेगा सदा, यही है दुआ।' फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। इसकी कहानी यामी के पति-निर्देशक आदित्य धर ने मोनाल ठाकुर के साथ मिलकर लिखी है। 'दुआ' में प्रिया मणि और अरुण गोविल भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट