LOADING...
कौन थीं मॉडल शीतल चौधरी, जिनकी गला रेतकर की गई हत्या? 
कौन थीं मॉडल शीतल चौधरी?

कौन थीं मॉडल शीतल चौधरी, जिनकी गला रेतकर की गई हत्या? 

Jun 16, 2025
02:58 pm

क्या है खबर?

हरियाणा की जानी-मानी मॉडल शीतल चौधरी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनकी लाश को पुलिस ने सोनीपत की नहर से बरामद किया है। शीतल ने अपनी बहन नेहा को अंतिम कॉल में बताया था कि बॉयफ्रेंड सुनील ने उसके साथ मारपीट की है। शुरुआती जांच में पता चला कि शीतल की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस को उनके गले पर निशान दिखे हैं। आइए हम आपको शीतल के बारे में बताते हैं।

परिचय

सिम्मी चौधरी था शीतल का असली नाम

शीतल का असली नाम सिम्मी चौधरी था। वह पानीपत जिले के खलीला माजर गांव की रहने वाली थीं। वह पानीपत की सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थीं। शीतल को इंस्टाग्राम पर 1.6 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि शीतल 2 दिन पहले पानीपत के अपने घर से एल्बम की शूटिंग के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद जब वह घर नहीं लौटी तो पुलिस ने जांच शुरू की।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस ने क्या कहा?