Page Loader
सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल कौन हैं? 
कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल?

सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल कौन हैं? 

Jun 11, 2024
06:45 pm

क्या है खबर?

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री पिछले कुछ समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर कई बार एक साथ देखा गया है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि सोनाक्षी और जहीर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 23 जून को हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं आखिरकार जहीर कौन हैं।

जहीर

सलमान खान के खास दोस्त हैं जहीर 

10 दिसंबर, 1988 को मुंबई में जन्मे जहीर पेशे से एक अभिनेता हैं। उनका पूरा नाम जहीर इकबाल रतानसी है। जहीर अभिनेता सलमान खान के दोस्त हैं। 2014 में जहीर ने सलमान की फिल्म 'जय हो' में बतौर सह-निर्देशक काम किया था। 2019 में जहीर ने फिल्म 'नोटबुक' से अभिनय की शुरुआत की थी। 2022 नें जहीर ने सोनाक्षी के साथ फिल्म 'डबल XL' में काम किया था। दोनों ने एक साथ म्यूजिक वीडियो 'ब्लॉकबस्टर' में भी काम किया है।

लव स्टोरी

जहीर से कब हुई थी सोनाक्षी की मुलाकात? 

जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसका आयोजन सलमान ने किया था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों की दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई। हाल ही में इस साल सोनाक्षी और जहीर अंडमान निकोबार गए थे, जहां से जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। जहीर-सोनाक्षी मुंबई में अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में 7 फेरे लेने वाले हैं।