Page Loader
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की नई 'सोनू' बनीं खुशी माली, जानिए उनके बारे में 
कौन हैं खुशी माली? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@khushimali_14)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की नई 'सोनू' बनीं खुशी माली, जानिए उनके बारे में 

Oct 04, 2024
05:57 pm

क्या है खबर?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिकों में से एक है। हालांकि, पिछले कई साल से कुछ कलाकार लगातार शो को छोड़कर जा रहे हैं। हाल ही में सोनू भिड़े का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री पलक सिधवानी ने यह शो छोड़ा था। वह पिछले 5 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे। अब इस शो को नई सोनू मिल गई है।

तारक मेहता...

टीम ने किया खुशी का स्वागत

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार अब खुशी माली निभाने वाली हैं। टीम ने उनका स्वागत करते हुए लिखा, 'टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू भिड़े के रूप में खुशी माली का गर्मजोशी से स्वागत करने में हमारे साथ शामिल हों। उनकी ऊर्जा और आकर्षण से गोकुलधाम को जगमगाते देखने के लिए तैयार हो जाइए। आइए 7 अक्टूबर, 2024 को रात 8:30 बजे उनका गोकुलधाम में भव्य स्वागत करें।'

खुशी 

टीवी शो 'साजा सिंदूर' में नजर आ चुकी हैं खुशी

खुशी पेशे से एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पहले वह टीवी शो 'साजा सिंदूर' में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया था। खुशी ने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। इंस्टाग्राम पर खुशी को 54,000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बता दें कुश शाह, भव्य गांधी, गुरुचरण सिंह, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता और जेनिफर मिस्त्री सहित कई अन्य कलाकार यह शो छोड़ चुके हैं।