सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर क्या होगा खास? बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षा का पाठ
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान दशकों से फिल्मों में तो अपना जलवा दिखाते ही आए हैं। अब वो यूट्यूब पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 9 अक्टूबर को सलमान ने अपना यूट्यूब चैनल लाॅन्च किया था, जिसके कंटेंट को लेकर उनके प्रशंसकों के मन में कई सवाल उठ रहे थे। अब अभिनेता ने खुद खुलासा किया है कि उनका चैनल बच्चों के लिए है। उनके मुताबिक, उनका चैनल वो नहीं है, जिसकी उनके प्रशंसक उम्मीद कर रहे थे।
सलमान
सोशल मीडिया पर किया खुलासा
सलमान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर अपने यूट्यूब चैनल 'बीइंग सलमान खान' की घोषणा की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अल्फाबेट सुनाते दिखे थे।
अब उन्होंने एक्स का सहारा लेकर ये साफ कर दिया कि चैनल पर कैसा कंटेंट देखने को मिलेगा।
उन्होंने लिखा, 'मेरा यूट्यूब चैनल देखने के लिए धन्यवाद। मैं समझता हूं कि अभी यह कंटेंट आपके लिए नहीं है, लेकिन आप ये भी समझते होंगे कि यह आपके छोटे बच्चों के लिए है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें सलमान का ट्वीट
Thank u for watching my YouTube Channel, I understand that the content is not for u yet but u also get it that it's for your little ones. Let's see how this pans out, thodi si masti ke saath pyaar aur family ke saath education bhi zaruri hai bacchon ke liye. Haina?
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 10, 2026
ट्वीट
आइए देखें कि ये कैसे होता है- सलमान
सलमान ने पहले अपने चैनल को लांच करते समय लिखा था, 'शुरू से शुरू करते हैं। मेरा आधिकारिक यूट्यूब चैनल। A से Z तक यहां सब मिलेगा।'
अब उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'आइए देखें कि ये कैसे होता है, थोड़ी-सी मस्ती के साथ प्यार और परिवार के साथ शिक्षा भी जरूरी है, बच्चों के लिए। है ना?'
भाईजान के प्रशंसकों को अब उनके चैनल पर उनके वीडियो देखने का बेसब्री से इंतजार है।