Loading...
इमरान खान को मिले निर्वासन नोटिस का उनकी आने वाली फिल्म पर क्या होगा असर? 
निर्वासन नोटिस का इमरान खान की नई फिल्म पर असर

इमरान खान को मिले निर्वासन नोटिस का उनकी आने वाली फिल्म पर क्या होगा असर? 

लेखन सयाली
Oct 16, 2026
01:20 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी वजह उनकी फिल्में नहीं, बल्कि प्रदर्शन में शामिल होना है। 15 अक्टूबर को उन्हें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई पुलिस और फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) द्वारा एक नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया। इस नोटिस का उनकी आने वाली फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' पर असर पड़ सकता है।

फिल्म

इमरान ने बढ़ाई मेकर्स की चिंता

'अधूरे हम अधूरे तुम' की टीम के सूत्रों के अनुसार, इमरान की स्थिति को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण मेकर्स फिल्म के प्रमोशन प्लान को कुछ समय के लिए रोकने पर विचार कर रहे हैं, ताकि फिल्म पर असर न पड़े।

एक सूत्र ने बताया, "योजना ये थी कि दिवाली के बाद प्रमोशन शुरू किया जाए और फिल्म की रिलीज तक इसे आगे बढ़ाया जाए। हालांकि, अब इसे टालने पर चर्चा हो रही है।"

प्रतिक्रिया

क्या है फिल्म के मेकर्स का फैसला?

सूत्र ने आगे कहा, "नेटफ्लिक्स ने अभी तक रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए इसे आगे खिसकाने के बारे में सोचा जा रहा है। टीम यह जाने बिना कोई कैंपेन शुरू नहीं करना चाहती कि इमरान से जुड़ी स्थिति आगे क्या मोड़ लेती है।"

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल अभिनेता की टीम FRRO नोटिस के खिलाफ एक याचिका दायर कर रही है। 10 अक्टूबर को इमरान अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

ADVERTISEMENT

आरोप

इमरान पर लगे ये आरोप

प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। इसी दौरान इमरान को हिरासत में लिया गया, लेकिन उसी शाम रिहा कर दिया गया।

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया, "अभिनेता के पास अमेरिकी नागरिकता और 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' (OCI) कार्ड है। उनपर 'OCI के नियमों और वीजा शर्तों का उल्लंघन करने' के आरोप लगाए जाने चाहिए।"

देश छोड़ने का नोटिस 'इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025' के प्रावधानों के तहत जारी हुआ।

ADVERTISEMENT