Loading...
आमिर खान के भांजे इमरान खान के बचाव में उतरीं किरण राव- वाह, अब मुंबई पुलिस?
इमरान खान के समर्थन में उतरीं किरण राव

आमिर खान के भांजे इमरान खान के बचाव में उतरीं किरण राव- वाह, अब मुंबई पुलिस?

Oct 16, 2026
10:24 am

क्या है खबर?

आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव ने अभिनेता इमरान खान के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है, जिन्हें मुंबई के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है। अमेरिकी पासपोर्ट और OCI कार्ड धारक इमरान को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के कारण यह नोटिस जारी किया गया है। किरण ने इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है।

समर्थन

40 साल भारत में रहे, यहीं पढ़े और काम किया- किरण

किरण ने इंस्टाग्राम पर इमरान को भारत छोड़ने का आदेश मिलने वाली खबर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

अपनी हैरानी जताते हुए उन्होंने लिखा, 'वाह, अब मुंबई पुलिस?"

इसके बाद उन्होंने इमरान के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए लिखा, '43 साल की उम्र है। इनमें से 40 साल भारत में ही बिताए हैं। यहीं पढ़ाई की, यहीं काम किया, यहीं सफलता पाई, यहीं नाकामी देखी, यहीं प्यार किया और यहीं संघर्ष भी किया।'

बचाव

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी जताई नाराजगी

बता दें कि किरण के अलावा अन्य हस्तियों ने भी इस नोटिस का कड़ा विरोध किया है।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सबा आजाद ने भी इस फैसले पर अपनी असहमति और नाराजगी जताई।

इस पूरे मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सबा ने लिखा, 'क्या? ये बिल्कुल बकवास है।'

इमरान के समर्थन में फिल्म इंडस्ट्री से लगातार आवाजें उठ रही हैं और लोग पुलिस व FRRO के इस नोटिस को गलत ठहरा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

विवाद 

CJP के प्रदर्शन में शामिल होने पर बढ़ा विवाद

ये विवाद 10 अक्टूबर से शुरू हुआ, जब आमिर के भांजे इमरान खान ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

ये प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए रखा गया था।

प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन को हिरासत में ले लिया था।

ADVERTISEMENT