विवेक अग्निहोत्री ने जारी किया 'द वैक्सीन वॉर' का नया पोस्टर, पल्लवी जोशी की दिखी झलक
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा में है। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने कुछ दिन पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें सभी कलाकारों की झलक देखने को मिली। अब इस बीच विवेक ने आज (11 सितंबर) 'द वैक्सीन वॉर' का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें पल्लवी जोशी अपनी भूमिका में नजर आ रही हैं।
फिल्म में ये कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं
विवेक ने अपने आधिकारिक एक्स (X) पर 'द वैक्सीन वॉर' का नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पेश है: भारत के असली सुपरहीरो के बारे में एक फिल्म। एक ऐसी कहानी जो हर माता-पिता अपने बच्चों को दिखाना चाहेंगे। द वैक्सीन वॉर 28 सितंबर, 2023 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।' इसमें अनुपम खेर, नाना पाटेकर और राइमा सेन समेत कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म कोरोना वॉरियर्स की जिंदगी को दिखाएगी।