Page Loader
कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला के समर्थन में आए विशाल ददलानी 
CISF महिला के समर्थन में आए विशाल ददलानी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vishaldadlani)

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला के समर्थन में आए विशाल ददलानी 

Jun 07, 2024
06:05 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर (CISF) महिला जवान की ओर से मारे गए थप्पड़ का मामला गर्माया हुआ है। इस घटना के बाद कंगना ने एक वीडियो साझा कर बताया कि वह सुरक्षित हैं। उधर, कंगना को थप्पड़ मारने की वजह से महिला जवान को निलंबित कर दिया गया है। अब इस मामले पर प्रसिद्ध गायक विशाल ददलानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महिला जवान का समर्थन करते हुए लंबा नोट लिखा है।

बयान

विशाल ने CISF महिला से किया यह वादा 

विशाल ने लिखा, 'मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता,लेकिन मैं इस CISF कर्मी के गुस्से को समझ सकता हूं। अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो मैं यह कहना चाहूंगा कि एक नौकरी उनका इंतजार कर रही है। CISF कर्मी मेरी इस नौकरी को स्वीकार करे। जय हिन्द। जय जवान। जय किसान।' बता दें कि कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला जवान की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है।

मीका सिंह

मीका सिंह ने किया समर्थन

मीका सिंह ने इस घटना पर दुख जताया और लिखा, 'कंगना के साथ हुए एयरपोर्ट प्रकरण के बारे में सुनना निराशाजनक है। CISF कांस्टेबल एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर थी और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसका काम था। यह दुखद है कि उन्होंने किसी अन्य परिस्थिति को लेकर अपने निजी गुस्से के कारण एयरपोर्ट पर एक यात्री पर हमला करना सही समझा। उन्हें अपना गुस्सा एयरपोर्ट के बाहर सिविल ड्रेस में दिखाना चाहिए था।'