Loading...
विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Oct 12, 2026
12:47 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच बुजुर्ग दंपति के जीवन, अकेलेपन और संघर्षों पर आधारित यह एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें नवोदित कलाकार पदम सिंह कापड़ी और हीरा देवी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इसका निर्माण भागीरथी फिल्म्स और मशकबीन स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। इसके गीत गुलजार ने लिखे हैं, जबकि फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी सिनेपोलिस ने उठाई है।

ट्रेलर

जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर उत्तराखंड के दूरस्थ गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति (बुबू और तुलसी) के इर्द-गिर्द घूमता है, जो बच्चों के शहर जाने के बाद बुढ़ापे की लाचारी और अकेलेपन से जूझते हैं।

यह 2 लोगों के बीच के गहरे प्यार, अपनेपन और जीवन के आखिरी पड़ाव के संघर्ष को दर्शाती है।

फिल्म 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले, 'पायर' को दुनियाभर के फिल्म समारोह में 18 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT