Page Loader
विद्युत जामवाल ने मुंबई मेट्रो में किया सफर, कपड़े से ढका था चेहरा 
विद्युत जामवाल ने मुंबई मेट्रो में किया सफर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@mevidyutjammwal)

विद्युत जामवाल ने मुंबई मेट्रो में किया सफर, कपड़े से ढका था चेहरा 

Jul 20, 2023
02:37 pm

क्या है खबर?

विद्युत जामवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विद्युत ने एक कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था। अभिनेता लोगों के बीच छुपे रहने में पूरी तरह से कामयाब रहे और विद्युत के बराबर में बैठा व्यक्ति भी उन्‍हें नहीं पहचान पाया। अभिनेता बोरीवली से अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद मेट्रो की यात्रा कर रहे थे।

विद्युत

'शेर सिंह राणा' में नजर आएंगे विद्युत 

विद्युत को पिछली बार अनुपम खेर के साथ फिल्म 'IB71' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी और इसने महज 23.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आने वाले दिनों में विद्युत 'शेर सिंह राणा' में नजर आएंगे। मौजूदा वक्त में वह 'शेर सिंह राणा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें, शेर सिंह एक कट्टर राजपूत नेता हैं। उनपर तत्कालीन सांसद और डकैत फूलन देवी की हत्या का आरोप लगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो