Page Loader
विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की रिलीज तारीख जारी, IPS अधिकारी पर आधारित है फिल्म
विधु विनोज चोपड़ा की फिल्म में दिखेंगे विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की रिलीज तारीख जारी, IPS अधिकारी पर आधारित है फिल्म

Jul 05, 2023
05:17 pm

क्या है खबर?

पिछले साल विधु विनोद चोपड़ा ने IPS अधिकारी मनोज शर्मा पर आधारित फिल्म '12वीं फेल' का ऐलान किया था। इस फिल्म के जरिए वह लंबे समय बाद निर्देशक की कुर्सी पर लौटे हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों की इसमें दिलचस्पी बनी हुई थी। अब फिल्म की रिलीज की तारीख तय हो गई है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म 

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

यह फिल्म अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह उपन्यास IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की कहानी बताता है। 12वीं फेल मनोज कुमार शर्मा कैसे IPS अफसर बन गए, फिल्म में उनका यह सफर दिखाया जाएगा। फिल्म एक इंसान के कुछ कर गुजरने की ताकत को दिखाएगी। इसकी ज्यादातर शूटिंग दिल्ली के मुखर्जी नगर में हुई है, जहां से मनोज शर्मा ने UPSC की पढ़ाई की थी।

ट्विटर पोस्ट

27 अक्टूबर को आएगी फिल्म

मनोज शर्मा 

कौन हैं मनोज कुमार शर्मा?

मनोज कुमार शर्मा मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं। वह 12वीं में फेल हो गए थे। इसके बाद गुजारा करने के लिए उन्होंने ऑटो रिक्शा चलाना शुरू किया। अधिकारी बनने का सपना लिए वह मुरैना से ग्वालियर गए। यहां पैसे न होने के कारण यहां वह भिखारियों के साथ सोते थे। लगातार तीन कोशिशों के बाद चौथी बार में वह IPS अधिकारी बन गए। मनोज 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर से IPS बने थे।

विक्रांत मैसी

फिल्म से जुड़कर उत्साहित थे विक्रांत

'12वीं फेल' शिक्षा प्रणाली के एक अलग पहलू को दिखाएगी। विधु विनोद की फिल्म से जुड़कर खुशी जताते हुए विक्रांत ने कहा था कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। विक्रांत शुरू से उनके साथ काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा था, "यह फिल्म सपने देखने वाले सभी विद्यार्थियों और ईमानदार अधिकारियों को समर्पित है। ये अधिकारी ही हमारे संविधान की रीढ़ हैं।" अब दर्शकों को फिल्म के टीजर का इंतजार है।

विधु विनोद चोपड़ा 

ये लोकप्रिय फिल्में बना चुके हैं विधु विनोद चोपड़ा

विधु विनोद चोपड़ा ने पिछली बार 2020 की फिल्म 'शिकारा' का निर्देशन किया था। वह 'मिशन कश्मीर', '1942: अ लव स्टोरी', 'एकलव्य: द रॉयल गार्ड' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वह 'पीके', '3 इडियट्स', 'मुन्नाभाई MBBS' जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। इन फिल्मों का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। अब प्रशंसकों को यह देखने का इंतजार है कि '12वीं पास' वह भावनाओं के तार कैसे छूते हैं।