Page Loader
'ऑपरेशन वैलेंटाइन' से जारी हुआ वरुण तेज का लुक, मानुषी छिल्लर भी आएंगी नजर 
'VT13' से जारी हुआ वरुण तेज का लुक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varunkonidela7)

'ऑपरेशन वैलेंटाइन' से जारी हुआ वरुण तेज का लुक, मानुषी छिल्लर भी आएंगी नजर 

Aug 14, 2023
01:11 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता वरुण तेज लंबे समय से अपनी फिल्म 'VT13' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आती रहती है। अब वरुण की इस फिल्म से उनके लुक के साथ ही इसके शीर्षक की घोषणा हो गई है। वरुण की 'VT13' का नाम 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' रखा गया है। फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है। फिल्म के पोस्टर में वरुण एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म

मानुषी छिल्लर निभाएंगी अहम भूमिका

फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' के जरिए वरुण बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। भारतीय वायु सेना पर आधारित इस हवाई एक्शन ड्रामा में मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' का निर्देशन शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा द्वारा किया जा रहा है। संदीप मुड्डा फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म नंदकुमार अब्बिनेनी और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर