NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋतिक रोशन के साथ फिर धमाल मचाएंगी वाणी कपूर, जानिए कहां जमेगी जोड़ी
    अगली खबर
    ऋतिक रोशन के साथ फिर धमाल मचाएंगी वाणी कपूर, जानिए कहां जमेगी जोड़ी
    'वॉर' के बाद फिर साथ आए ऋतिक रोशन और वाणी कपूर

    ऋतिक रोशन के साथ फिर धमाल मचाएंगी वाणी कपूर, जानिए कहां जमेगी जोड़ी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 27, 2023
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    ऋतिक रोशन और वाणी कपूर को आपने फिल्म 'वॉर' में देखा होगा और पसंद भी किया होगा। अब एक बार फिर दोनों साथ आ रहे हैं और वे इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

    खासकर वाणी की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने हाल ही में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ऋतिक के साथ फिर धमाल मचाने को तैयार हैं।

    आइए जानते हैं क्या कुछ बोलीं वाणी।

    मौका

    UK टूर के लिए साथ आएंगे ऋतिक-वाणी

    ऋतिक और वाणी UK टूर के लिए साथ रहे हैं। वाणी का यह पहला टूर है और इसलिए वह सातवें आसमान पर हैं। सबसे ज्यादा उत्साह उन्हें ऋतिक संग परफॉर्म करने का है।

    उन्होंने मीडिया से कहा, "ऋतिक के साथ मंच साझा करना एक खास पल और सुखद अहसास है। वह बेहद प्रतिभाशाली और असाधारण कलाकार हैं और मैं इस अवसर को पाकर बहुत खुश हूं। मैं उन कभी न भूलने वाले पलों को जीने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

    डांस

    ऋतिक के साथ थिरकने को तैयार वाणी

    वाणी ने आगे कहा, "मैं सौभाग्य से कई सुपर-डुपरहिट गानों का हिस्सा रही हूं। फिर चाहे वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'गुलाबी' हाे, रणवीर सिंह के साथ 'नशे सी चढ़ गई हो' या फिर ऋतिक के साथ 'घुंघरू' हो। इन सभी गानों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोली है। इन गानों की दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।"

    अब 'घुंघरू' के बाद वाणी फिर ऋतिक के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    जानकारी

    किस दिन होगा आयोजन?

    ऋतिक और वाणी के इस टूर को 'स्टार्स ऑन फायर' नाम दिया गया है, जिसमें दोनों अपने धमाकेदार डांस से मंच पर आग लगाएंगे। इसका आयोजन 1 सितंबर को लंदन के OVO एरिना में और 2 सितंबर को लीड्स के फर्स्ट डायरेक्ट एरिना में होगा।

    फिल्म

    'वॉर' के लिए पहली बार साथ आए थे ऋतिक और वाणी

    फिल्म 'वॉर' के लिए ऋतिक और वाणी पहली बार साथ आए थे। यह ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी थे और दोनों सितारों का एक्शन देख हर कोई उनका फैन बन गया था।

    इसके साथ ही यह फिल्म भारत ही नहीं, विदेशो में भी खूब पसंद की गई थी। वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।

    170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये कमाए थे।

    आगामी फिल्में

    वाणी और ऋतिक की आने वाली फिल्में

    वाणी जल्द ही यशराज फिल्म्स की सीरीज मंडाला ब्रदर्स में नजर आएंगी। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन गोपी पुथरन ने किया है। इसके अलावा वह फिल्म सर्वगुण संपन्न में नजर आएंगी। इसके उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह हैं। इसमें 90 के दशक में सेट की गई एक अनाेखी कहानी देखने को मिलेगी। यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म है।

    दूसरी तरफ ऋतिक को दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ फिल्म फाइटर में देखा जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋतिक रोशन
    वाणी कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    ऋतिक रोशन

    ऋतिक रोशन असली लड़ाकू विमानों के साथ कर रहे हैं शूटिंग, खुद किया खुलासा  बॉलीवुड समाचार
    एसएस राजामौली ने ऋतिक पर किए कमेंट पर दी सफाई, सालों बाद मानी गलती एसएस राजामौली
    सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास के बाद ऋतिक की एंट्री! प्रभास
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा कोई मिल गया फिल्म

    वाणी कपूर

    खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं वाणी कपूर? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट योग
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से आयुष्मान खुराना ने बनाई खास पहचान जन्मदिन विशेष
    वाणी कपूर ने साइन की अपनी अगली फिल्म, मिला निखिल आडवाणी का साथ यशराज फिल्म्स
    अक्षय ने साइन की मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फिल्म! इन दो हीरोइनों के साथ जमेगी जोड़ी अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: 'आदिपुरुष' की कमाई में आया उछाल, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अजय देवगन की 'रेड 2' की कहानी पर शुरू हुआ काम, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म अजय देवगन
    कंगना रनौत ने टीजर जारी कर किया 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट का ऐलान इमरजेंसी फिल्म
    अरशद वारसी का कहना है कि नहीं बनेगी 'मुन्नाभाई 3', राजकुमार हिरानी से जुड़ी है वजह अरशद वारसी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025