NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- कई लड़कियां हो चुकीं शिकार
    अगली खबर
    उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- कई लड़कियां हो चुकीं शिकार
    उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

    उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- कई लड़कियां हो चुकीं शिकार

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 22, 2022
    12:50 pm

    क्या है खबर?

    उर्फी जावेद को 'बिग बॉस OTT' में देखा गया था। भले ही शो में वह कुछ ही दिन की मेहमान थीं, लेकिन 'बिग बॉस' से नाम जुड़ने भर से उनकी लोकप्रियता में खूब इजाफा हुआ।

    सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, इस बार वह एक नई वजह के चलते चर्चा में आई हैं। उर्फी ने एक कास्टिंग डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

    आरोप

    "कई लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कह चुके ओबेद अफरीदी"

    उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफरीदी मेरे अलावा कई लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कह चुके हैं। जब अपना काम निकल जाता है तो लोग बदनाम करने लगते हैं।'

    उन्होंने लिखा, 'ओबेद ने मेरे शूट के पैसे भी नहीं दिए हैं। जब मैंने उनसे अपनी मेहनत के पैसे मांगे तो वह मुझे गलत बोलने लगे। इसके बाद बहुत सी लड़कियां सामने आईं और उन्होंने बताया कि वह कैसे उनका शारीरिक शोषण कर रहे थे।'

    जानकारी

    कौन हैं उर्फी?

    24 साल की उर्फी 'सात फेरों की हेरा फेरी', 'बेपनाह', 'जीजी मां', 'डायन', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी' जैसे कई धारावाहिकों का हिस्सा रह चुकी हैं।

    खुलासा

    म्यूजिक वीडियो के बदले की समझौता करने की मांग

    उर्फी ने आगे लिखा, 'मेरे लिए यह लड़ाई पैसों से ज्यादा बड़ी है। एक म्यूजिक वीडियो के लिए ओबेद ने मुझे समझौता करने को कहा था।'

    उन्होंने लिखा, 'मैं ओबेद के खिलाफ लड़ाई लडूंगी और उनकी सच्चाई सबके सामने लाऊंगी कि लड़कियां उनके आस-पास सुरक्षित नहीं हैं। मैं मेहनत से अपना काम करती हूं और अपने खुद के पैसे मांग रही हूं। यह कोई गुनाह नहीं है, लेकिन जवान लड़कियों का उत्पीड़न करना गुनाह है।'

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफरीदी नई दिल्ली से हैं। इससे पहले उन्हें नकली पहचान के जरिए लड़कियों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स के नाम से कई महिलाओं संग धोखाधड़ी कर चुका है।

    समर्थन

    उर्फी की आवाज बनीं कई लड़कियां

    उर्फी ने जैसे ही ओबेद अफरीदी की गंदी और घिनौनी सच्चाई सबके सामने रखी तो उनकी जैसी बाकी कई लड़कियां भी सामने आईं।

    उन्होंने भी ओबेद की चैट्स अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कीं, जिसे उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर कर ओबेद को खूब लताड़ा।

    लड़कियों की चैट्स में ओबेद उन्हें काम देने के बदले में न्यूड वीडियो कॉल करने की मांग करता हुआ देखा गया और उसने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की भी बात की।

    जानकारी

    प्रियांक शर्मा ने भी दिया उर्फी का साथ

    अभिनेता प्रियांक शर्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि ओबेद ने उनके एक करीबी दोस्त से भी इस तरह की मांग की थी, इस बात को दो साल हो गए हैं। उर्फी ने उनका साथ देने के लिए प्रियांक को धन्यवाद कहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोशल मीडिया
    टीवी जगत की खबरें
    उर्फी जावेद

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    सोशल मीडिया

    18 साल में पहली बार कम हुए फेसबुक के डेली यूजर्स, कंपनी के लिए बड़ा झटका फेसबुक
    ट्विटर पर शेयर कर सकेंगे लंबी पोस्ट्स, आर्टिकल्स फीचर टेस्ट कर रही है कंपनी ट्विटर
    दो दिन तक पुराने मेसेज डिलीट कर पाएंगे व्हाट्सऐप यूजर्स, मौजूदा फीचर में बदलाव व्हाट्सऐप
    इंस्टाग्राम ने भारत में लॉन्च किया 'टेक अ ब्रेक' फीचर, किशोर यूजर्स को दिखेंगे रिमाइंडर्स फेसबुक

    टीवी जगत की खबरें

    शादी से कुछ दिन पहले चोटिल हुईं अंकिता लोखंडे, मिली बेड रेस्ट की हिदायत बॉलीवुड समाचार
    पहली पत्नी और बच्चे संग राखी के पति की तस्वीर वायरल, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप सोशल मीडिया
    सिद्धार्थ शुक्ला की नहीं थी हीरो बनने में दिलचस्पी, जानिए उनसे जुडीं रोचक बातें बॉलीवुड समाचार
    अंकिता लोखंडे ने की सगाई, बैकग्राउंड में बजा सुशांत की फिल्म का गाना बॉलीवुड समाचार

    उर्फी जावेद

    एक निर्माता ने वेब सीरीज में अश्लील दृश्य करने का दबाव बनाया था- उर्फी जावेद महिलाओं के खिलाफ अपराध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025