NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुपरस्टार यश की वो पांच फिल्में, जो देखी जा सकती हैं बार-बार
    अगली खबर
    सुपरस्टार यश की वो पांच फिल्में, जो देखी जा सकती हैं बार-बार
    यश की ये पांच फिल्में जरूर देखें

    सुपरस्टार यश की वो पांच फिल्में, जो देखी जा सकती हैं बार-बार

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 19, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'KGF चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। देशभर में यश की तारीफ का डंका बज रहा है।

    यश साउथ का एक बड़ा नाम हैं और 'KGF' और 'KGF 2' के अलावा भी उनकी कई फिल्मों ने टिकट खिड़की पर धमाल मचाया है। अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको यश की एक से बढ़कर एक फिल्में ऑनलाइन मिल जाएंगी।

    आइए आपको उनकी टॉप पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं।

    #1

    मिस्टर एंड मिसेज रामचारी

    इस रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म के निर्देशन की कमान संतोष आनंदराम ने संभाली और इसकी कहानी भी उन्हीं की कलम से निकली।

    2014 में आई इस फिल्म में यश ने अपने अभिनय से दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का दिल भी जीत लिया था।

    इसमें उनके साथ अभिनेत्री राधिका पंडित नजर आई थीं। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है, जिसमें यश और राधिका ने कॉलेज स्टूडेंट बनकर फैंस का दिल जीत लिया था। यह फिल्म आपको यूट्यूब पर मिल जाएगी।

    #2

    मास्टरपीस

    यह एक एक्शन फिल्म थी, जो 2015 में दर्शकों के बीच आई थी। मंजू मंडाव्या को निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी थी।

    फिल्म में यश ने अपने अभिनय से तो दर्शकों को अपना मुरीद बनाया ही, इसी के साथ उनके एक्शन सीन भी इसमें देखने लायक थे।

    यश के अलावा शान्वी श्रीवास्तव, चिक्कन्ना, सुहासिनी मणिरत्नम ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया। इस फिल्म को भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

    #3

    गूगली

    गूगली भी यश के करियर की उन फिल्मों में शुमार है, जिसने इंडस्ट्री में उनका कद बढ़ाने में काफी मदद की है। 2013 में आई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में यश अभिनेत्री कृति खरबंदा संग इश्क फरमाते दिखे थे।

    फिल्म में वह बिजनेसमैन की भूमिका में थे, जिसे कृति से प्यार हो जाता है। दोनों की मुलाकात एक सेमिनार में होती है।

    उनकी लव स्टोरी देखने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। फिल्म ZEE5 और यूट्यूब पर मौजूद है।

    #4

    राजा हुली

    यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 2013 में आई थी। गुरु देशपांडे ने इसका निर्देशन किया था। फिल्म में यश के साथ अभिनेत्री मेघना राज थीं। यह फिल्म 2012 की तमिल फिल्म 'सुंदरपांडियन' का रीमेक थी।

    फिल्म में यश ने राजा हुली का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी।

    फिल्म को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है। आप जियो सिनेमा पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

    #5

    संतु स्ट्रेट फॉरवर्ड

    2016 में यह रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई थी। 'संतु स्ट्रेट फॉरवर्ड' की कहानी लव ट्राई एंगल पर आधारित है। इसमें यश के साथ राधिका पंडित अहम भूमिका में दिखीं।

    फिल्म में यश ने शरीफ लड़के संतु की भूमिका निभाई, जिसे सब प्यार करते हैं, लेकिन संतु, राधिका का दीवाना है। हालांकि, फिल्म की कहानी में ट्विस्ट विलेन लेकर आता है।

    यश की इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया था। फिल्म सोनी लिव पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    यश मूल रूप से कन्नड़ इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने टीवी के बाद अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। उनकी गिनती कन्नड़ सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेताओं में होती है। यश ने टीवी धारावाहिक 'उत्तरायण' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    KGF चैप्टर 2

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड
    शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान वापस लिया शशि थरूर

    KGF चैप्टर 2

    संजय दत्त ने पूरा किया 'KGF चैप्टर 2' की डबिंग का काम, शेयर कीं तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    'KGF चैप्टर 2' में संजय और रवीना समेत स्टारकास्ट की क्या है फीस? बॉलीवुड समाचार
    'KGF चैप्टर 2' के बाद संजय और रवीना कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे संजय दत्त
    'KGF चैप्टर 2' में इंदिरा गांधी का किरदार नहीं निभा रहीं रवीना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025