Page Loader
'सिंघम अगेन' से टाइगर श्रॉफ का लुक जारी, धांसू अवतार में नजर आए अभिनेता 
'सिंघम अगेन' से टाइगर श्रॉफ का लुक जारी (तस्वीर: एक्स/@akshaykumar)

'सिंघम अगेन' से टाइगर श्रॉफ का लुक जारी, धांसू अवतार में नजर आए अभिनेता 

Oct 19, 2023
11:34 am

क्या है खबर?

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले 'सिंघम' की 2 फिल्में आई चुकी हैं और दोनों ही सफल रही हैं। अब रोहित 'सिंघम अगेन' बना रहे हैं। जहां निर्माताओं ने कुछ दिन पहले फिल्म से दीपिका पादुकोण का लुक जारी किया था, वहीं अब 'सिंघम अगेन' से टाइगर श्रॉफ की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें वह धांसू अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

लुक

ACP सत्या का किरदार निभाएंगे टाइगर 

रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर टाइगर का लुक क साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारी ACP सत्या से। सत्य की तरह अमर। टीम में आपका स्वागत है...टाइगर।' अक्षय कुमार ने भी 'सिंघम अगेन' की स्टारकास्ट में टाइगर का स्वागत किया है। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'कॉप यूनिवर्स में स्वागत है मेरे भाई टाइगर श्रॉफ उर्फ ACP सत्या।' 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर