Page Loader
विजयकांत के अंतिम संस्कार में थलापति विजय पर फेंका गया जूता, सामने आया वीडियो 
विजयकांत के अंतिम संस्कार में थलापति विजय पर हुआ हमला (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@actorvijay)

विजयकांत के अंतिम संस्कार में थलापति विजय पर फेंका गया जूता, सामने आया वीडियो 

Dec 29, 2023
02:07 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता विजयकांत का 28 दिसंबर को 71 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कोयम्बेडु कार्यालय से आइलैंड ग्राउंड, अन्ना सलाई लाया गया है, जहां सिनेमा और राजनीतिक जगत के दिग्गज पहुंचे। इन्हीं में एक नाम थलापति विजय का है। अब इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति विजय पर जूता फेंकता नजर आ रहा है।

वीडियो

क्या है इस वायरल वीडियो में?

सामने आए वीडियो में विजय को प्रशंसकों की भीड़ के बीच से गुजरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह काफी परेशान नजर आ रहे हैं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता पर जूता फेंकर मारता है। अब एक प्रशंसक ने इस हमले की निंदा करते हुए एक बयान साझा किया। उन्होंने लिखा, 'हम विजय के प्रति इस असम्मानजनक व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। चाहे कोई भी हो, जब वह हमारे यहां आएं तो हमें उनका सम्मान करना चाहिए।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो