Loading...
'प्रहार' से राजकुमार राव और वामिका गब्बी का दिल छू लेने वाला गाना हुआ जारी

'प्रहार' से राजकुमार राव और वामिका गब्बी का दिल छू लेने वाला गाना हुआ जारी

Oct 09, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी' इन दिनों चर्चा में है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें अभिनेता ने भारतीय वकील उज्जव निकम का किरदार निभाया है। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया था। अब निर्माताओं ने फिल्म से एक नया गाना 'तुझ में बसी मेरी जान' जारी किया है। इसे राजकुमार और वामिका गब्बी पर फिल्माया गया है। दोनों की जोड़ी खूबसूरत लग रही है।

गाना

श्रेया-सोनू की सुरीली आवाज से सजा है गाना

टी-सीरीज द्वारा निर्मित, 'तुझ में बसी मेरी जान' गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। इसके रोमांटिक बोल अमिताभ भट्‌टाचार्या द्वारा लिखे गए हैं। श्रेया घोषाल और सोनू निगम ने गाने को आवाज दी है।

इसका वीडियो फिल्म में राजकुमार और वामिका के किरदारों की शादी और उसके बाद ही यात्रा को दर्शाता है।

'प्रहार' का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। यह 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने की कानूनी लड़ाई पर आधारित है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT