Loading...
स्वरा भास्कर की पुरुषों को सख्त नसीहत- मर्दाें को अपना मुंह बस बंद रखना चाहिए
स्वरा भास्कर का बयान- अपना मुंह बंद ही रखें मर्द

स्वरा भास्कर की पुरुषों को सख्त नसीहत- मर्दाें को अपना मुंह बस बंद रखना चाहिए

Oct 16, 2026
06:52 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के जरिए स्क्रीन पर वापसी की है। हालांकि, उनके इस फैसले से परिवार और दोस्त ज्यादा खुश नहीं थे और उन्हें शो न करने की सलाह दी थी। स्वरा ने बताया कि रियलिटी शो उनके लिए काम और मां की जिम्मेदारी दोनों को आसानी से संभालने का एक तरीका है। इसके साथ ही मां बनने के बाद शरीर के बदलावों पर तंज कसने वालों को भी उन्होंने करारा जवाब दिया।

कारण

स्वरा ने बताया क्यों चुना रियलिटी टीवी का रास्ता

इंडिया टुडे से खास बातचीत में स्वरा ने शो में जाने से पहले खुलासा किया कि इससे वो अपनी 3 साल की बेटी से बस कुछ ही वक्त दूर रहेंगी।

उनके लिए रियलिटी शो काम और मां की जिम्मेदारी संभालने का सबसे बेहतर जरिया बन चुका है। स्वरा ने बताया कि पति फहाद अहमद के साथ किए शो 'पति पत्नी और पंगा' के बाद लोगों का उन्हें देखने का नजरिया भी काफी बदला है।

छवि

राजनीतिक छवि से मिला छुटकारा, बदला लोगों का नजरिया

स्वरा बोलीं कि 'पति पत्नी और पंगा' उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। इससे लोगों को उनकी गैर-राजनीतिक छवि देखने का मौका मिला।

स्वरा के मुताबिक, आमतौर पर उनकी राजनीतिक छवि उनके बाकी पहलुओं पर भारी पड़ जाती है, लेकिन इस शो के बाद लोगों का उन्हें देखने का नजरिया बदला और उनके परिवारवाले भी इस बदलाव से काफी हैरान थे।

साल में एक रियलिटी शो करना बेटी को वक्त देने और काम को संभालने का उनका खास सीक्रेट है।

ADVERTISEMENT

दो टूक

"नई माताओं को चिढ़ाना सबसे बड़ी बेवकूफी"

मां बनने के बाद मिली ट्रोलिंग पर बढ़े वजन पर तंज कसने वालों को स्वरा ने 'गंवार' और 'कम बुद्धि वाला' बताया।

उन्होंने कहा, "डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर पर कमेंट करना सबसे घटिया और बेवकूफी भरी सोच है। जो लोग नई माताओं या महिलाओं को परेशान करते हैं, वे सबसे गए-गुजरे किस्म के बेवकूफ हैं। मुझे नहीं लगता कि नई माताओं को परेशान करने से ज्यादा बेवकूफाना और घटिया काम दुनिया में कोई और हो सकता है।"

ADVERTISEMENT

नसीहत

पुरुषों की बयानबाजी पर स्वरा की फटकार

स्वरा ने कहा, "मां बनना एक सुनामी की तरह है, जहां एक औरत अपने शरीर और अपनी आत्मा के भीतर एक नई जिंदगी को सींचती है और उसे बड़ा करती है।"

महिलाओं के शरीर पर पुरुषों की बयानबाजी पर स्वरा बोलीं, "मुझे लगता है कि पुरुषों को बस अपना मुंह बंद रखना चाहिए। चाहे कोई मशहूर हो या न हो, पुरुषों को महिलाओं और माताओं को अकेला छोड़ देना चाहिए। प्लीज, हमें आपके ध्यान की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।"

ADVERTISEMENT