'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह की वापसी से पलटेगा पूरा खेल? बीच में छोड़ा था पहला सीजन
मनोरंजन
भोजपुरी अभिनेता और नेता पवन सिंह रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने पहले सीजन में हिस्सा लिया था, लेकिन निजी कारणों से बीच में ही शो छोड़ दिया था। अब दूसरे सीजन में उनकी वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अभी तक उनकी वापसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तेज प्रताप की विदाई, अब पवन सिंह की वापसी के चर्चे
'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में अब तक कई बदलाव देखने को मिले हैं। कानूनी दिक्कतों के चलते तेज प्रताप यादव को शो छोड़ना पड़ा, जबकि कायरा अनु और राज ग्रोवर बाहर हो चुके हैं। हाल ही में निहारिका तिवारी ने चैलेंज में स्वरा भास्कर को हराकर पहली महिला अल्टीमेट रूलर बनने का खिताब जीता। वीरेंद्र सहवाग के होस्ट किए जा रहे इस शो को अमेजन MX प्लेयर पर देखा जा सकता है। अब पवन सिंह की वापसी की खबरों ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।