NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद, जिनके साथ अभिनेत्री ने गुपचुप रचाई शादी? 
    कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद, जिनके साथ अभिनेत्री ने गुपचुप रचाई शादी? 
    मनोरंजन

    कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद, जिनके साथ अभिनेत्री ने गुपचुप रचाई शादी? 

    लेखन नेहा शर्मा
    February 16, 2023 | 07:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद, जिनके साथ अभिनेत्री ने गुपचुप रचाई शादी? 
    कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद?

    अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आज (16 फरवरी) सोशल मीडिया पर तगड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर स्वरा ने खुद अपनी शादी का ऐलान किया है। एक वीडियो साझा कर उन्होंने अपनी प्रेम कहानी सार्वजनिक कर दी है। स्वरा समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। आइए आपको फहाद के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से की पढ़ाई 

    फरवरी, 1992 में जन्में फहाद बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक किया और MPhil की डिग्री ली। फिलहाल वह टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई में PhD कर रहे हैं। टाटा इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के दौरान फहाद छात्र संघ के महासचिव चुने गए और 2017 से 2018 तक इस पद पर रहे। फहाद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

    अबू आजमी के करीबी 

    फहाद को समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी का करीबी माना जाता है। आजमी ही फहाद को समाजवादी पार्टी में लेकर आए थे। जुलाई, 2022 में अबू और रईस शेख की मौजूदगी में ही फहद, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

    CAA के खिलाफ आंदोलन कर सुर्खियों में आए  

    फहाद ने CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के खिलाफ मुंबई समेत देशभर में हुईं रैलियों में भाग लिया था और इसे असंवैधानिक करार देते हुए अगस्त क्रांति मैदान में धरना दिया था। तभी वह पहली बार चर्चा में आए थे। CAA आंदोलन में उनकी मुलाकात स्वरा से हुई थी। फहाद ने 2017-2018 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में SC/ST और OBC छात्रों की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ भी आंदोलन किया था, जिसमें करीब 1,000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।

    जेल भी जा चुके फहाद

    आपको जानकर हैरानी होगी कि फहाद जेल भी जा चुके हैं। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर उसके साथ एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा था। फहाद ने लिखा था, 'तीन साल पहले हमें नॉर्थ ईस्ट में छात्रों पर हुए क्रूर हमले के विरोध में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इस गिरफ्तारी ने मुंबई में हमेशा के लिए सब कुछ बदल दिया...इसके बाद एक नया नेतृत्व उभरा है, जो नागरिकता के मुद्दों से लगातार जुड़ा हुआ है।'

    विवाद से जुड़ा नाम 

    फहाद ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के दीक्षांत समारोह में संस्थान के अध्यक्ष एस रामादुरई से MPhil की डिग्री लेने से इनकार कर दिया था। बाद में संस्थान ने इसी का हवाला देते हुए उन्हें PhD में दाखिला देने से इनकार कर दिया था।

    स्वरा और फहाद का इजहार-ए-इश्क  

    स्वरा ने अपनी शादी की घोषणा कर लिखा, 'कभी-कभार आप उसे पूरी दुनिया में ढूंढते हो, जो आपके ठीक पास है। हम प्यार ढूंढ रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पा लिया। मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है फहाद। यहां बहुत उथल-पुथल है, लेकिन ये तुम्हारा है।' फहाद ने जवाब में लिखा, 'मैं नहीं जानता था तुम्हारे दिल की यह उथल-पुथल इतनी खूबसूरत हो सकती है। मेरा हाथ थामने के लिए तुम्हारा शुक्रिया स्वरा।'

    यहां देखिए पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by reallyswara on February 16, 2023 at 7:20 pm IST

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    स्वरा भास्कर
    समाजवादी पार्टी
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की शादी

    स्वरा भास्कर

    स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहाद अहमद से रचाई शादी, देखिए तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    स्वरा भास्कर फिल्म 'मिसेज फलानी' में निभाएंगी नौ भूमिकाएं बॉलीवुड समाचार
    'बेशरम रंग': स्वरा से लेकर नुसरत जहां तक, दीपिका पादुकोण के समर्थन में आए ये सेलेब्स पठान फिल्म
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड के इन कलाकारों ने मिलाए कदम राहुल गांधी

    समाजवादी पार्टी

    आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता रद्द, सजा मिलने के बाद हुई कार्रवाई आजम खान
    उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर 2 सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया NSA उत्तर प्रदेश
    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस विवाद पर मायावती बोलीं- सपा का राजनीतिक रंग सामने आया उत्तर प्रदेश

    बॉलीवुड समाचार

    'लॉस्ट' रिव्यू: यामी गौतम ने संभाला मोर्चा, लेकिन कहानी में मात खा गई फिल्म यामी गौतम
    प्रियंका चहर चौधरी नहीं हैं शाहरुख खान की 'डंकी' का हिस्सा शाहरुख खान
    सलमान खान नहीं निभाएंगे जासूस रविंद्र कौशिक का किरदार, यह है वजह सलमान खान
    बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का टीजर, देखें वीडियो कार्तिक आर्यन

    सेलिब्रिटी की शादी

    हार्दिक-नताशा की शादी: 50 दिनों में तैयार हुआ था नताशा का गाउन, जानिए खास बातें हार्दिक पांड्या
    हार्दिक पांड्या-नताशा स्टैनकोविक की शादी का पहला वीडियो आया सामने, कपल ने ली शानदार एंट्री  हार्दिक पांड्या
    हार्दिक पांड्या और नताशा ने दूसरी बार रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें  हार्दिक पांड्या
    'बिग बॉस 16' फेम श्रीजिता डे मंगेतर माइकल ब्लोहम-पेप संग करेंगी शादी, सामने आई तारीख बिग बॉस 16
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023