Page Loader
स्वरा भास्कर बनीं फहाद अहमद की दुल्हन, सामने आई पहली तस्वीरें
स्वरा भास्कर बनीं फहाद अहमद की दुल्हन (तस्वीर: ट्विटर/@ReallySwara)

स्वरा भास्कर बनीं फहाद अहमद की दुल्हन, सामने आई पहली तस्वीरें

Mar 14, 2023
04:28 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अब स्वरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह फहाद संग नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'संगीत प्रेम की भाषा है। रॉ मैंगो की साड़ी।' बता दें कि अभिनेत्री ने अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच दिल्ली में अपनी नानी के हार्म हाउस पर शादी की है।

स्वरा

आंदोलन के दौरान हुई थी स्वरा की मुलाकात

स्वरा ने पिछले महीने फहाद संग अपनी शादी की घोषणा कर प्रशंसकों को चौंका दिया था। दोनों ने पिछले महीने कोर्ट मैरेज की थी। ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर इस खबर की पुष्टि खुद स्वरा ने की। स्वरा-फहाद की पहली मुलाकात साल 2019-2020 में हुए आंदोलन के दौरान हुई थी। फहाद समाजवादी पार्टी के युवा नेता हैं। वह अगस्त, 2022 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। वर्तमान में वह महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी युवाजन सभा के अध्यक्ष हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें