NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अमेरिका की लूना सोसाइटी देगी सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान, किया 'सुशांत मून डे' का ऐलान
    अगली खबर
    अमेरिका की लूना सोसाइटी देगी सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान, किया 'सुशांत मून डे' का ऐलान
    अमेरिका की लूना सोसाइटी देगी सुशांत को सम्मान

    अमेरिका की लूना सोसाइटी देगी सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान, किया 'सुशांत मून डे' का ऐलान

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 10, 2022
    01:15 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े दो साल हो गए हैं। हालांकि, उनके प्रशंसक और करीबी उन्हें अक्सर याद करते हैं।

    इस बीच अमेरिका में अंतरिक्ष संस्थान लूना सोसाइटी इंटरनेशनल ने सुशांत के जन्मदिन को खास अंदाज में याद करने के लिए बड़ा फैसला किया है। दिवंगत अभिनेता का जन्म 21 जनवरी को होता है। सोसाइटी के इस फैसले के बाद सुशांत के फैंस बेहद खुश हैं।

    आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    निर्णय

    सुशांत का अंतरिक्ष प्रेम देख सोसाइटी ने लिया यह फैसला

    सुशांत को चांद से खास लगाव था। यहां तक कि उन्होंने चांद और सितारों को देखने के लिए एक दूरबीन भी खरीदा था।

    उनके इस अंतरिक्ष प्रेम और दिलचस्पी को देखते हुए अमेरिका की लूना सोसाइटी ने उनके जन्मदिन को अब 'सुशांत मून डे' के नाम से मनाने का फैसला किया है।

    इस बात की घोषणा सोसाइटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की है। सोसाइटी के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस सातवें आसमान पर हैं।

    ऐलान

    अगले साल मनाया जाएगा 'सुशांत मून डे'

    लूना सोसाइटी इंटरनेशनल ने कहा, "अगले साल सुशांत के जन्मदिन पर यानी 21 जनवरी को 'सुशांत मून डे' मनाया जाएगा।

    दिलचस्प बात यह है कि उनका जन्मदिन एक अनोखे दिन पर पड़ रहा है। यह वो समय भी है, जब लूना पूरे वर्ष के दौरान पृथ्वी से सबसे निकटतम दूरी पर होता है।

    लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के मुताबिक, 'सुशांत मून' एक सालाना इवेंट बन सकता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर साल सुशांत का जन्मदिन अमावस्या पर ही हो।

    दीवानगी

    चांद पर जमीन खरीद चुके थे सुशांत

    एक्टिंग के साथ सुशांत अंतरिक्ष के भी दीवाने थे। वह अपने साथ एक टेलिस्कोप हमेशा रखते थे और अक्सर उससे अंतरिक्ष से जुड़ी चीजें देखते रहते थे।

    सुशांत ने 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता थे। उनकी यह जमीन 'सी ऑफ मसकोवी' में है।

    इस जमीन पर नजर रखने के लिए सुशांत ने एडवांस टेलिस्कोप 14LX00 भी लिया था। सुशांत ने चांद पर यह जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी।

    फिल्म

    चांद पर आधारित फिल्म में करने वाले थे काम

    सुशांत चांद पर आधारित फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में भी काम करने वाले थे। यह 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी।

    फिल्म में सुशांत एक अंतरिक्ष यात्री बनने वाले थे। इसके लिए सुशांत अमेरिका गए थे और नासा स्पेस प्रोग्राम की टीम से बात की थी।

    वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित थे। सुशांत ने कहा था कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। हालांकि, अब सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    14 जून, 2020 को सुशांत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद उनके परिवार और चाहने वालों को बहुत बड़ा झटका लगा था। सुशांत केस में उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    हॉर्न के बिना कार चलाना खतरे की घंटी, ये हैं खराबी की वजह  कार
    क्या होता है 'रडार' और कैसे करता है यह काम?  काम की बात
    ट्रूकॉलर के कॉल अलर्ट फीचर का कैसे करें उपयोग? जानिए तरीका ट्रूकॉलर
    सैमसंग गैलेक्सी S25 एज 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और सभी फीचर्स सैमसंग

    अमेरिका

    कोरोना वैक्सीनेशन: दूसरे बूस्टर शॉट की पड़ सकती है जरूरत- डॉ फाउची वैक्सीन समाचार
    रूस के साथ जारी तनाव के बीच बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा रूस समाचार
    यूक्रेन संकट: रूसी आक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच अपना दूतावास खाली करेगा अमेरिका रूस समाचार
    यूक्रेन संकट को लेकर पुतिन और बाइडन की बातचीत, नहीं निकला कोई समाधान रूस समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    आदित्य नारायण बने पापा, बोले- जो मांगा था वो मिल गया सोशल मीडिया
    सलमान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जारी, देखिए टीजर सलमान खान
    'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिंदी रीमेक में लीड रोल करेंगे अंगद बेदी आगामी फिल्में
    क्या आप जानते हैं? 'झुंड' के लिए आमिर ने किया था अमिताभ को राजी आमिर खान

    सुशांत सिंह राजपूत

    दिवंगत अभिनेता सुशांत और रिया चक्रवर्ती की अधूरी फिल्म को पूरा करेंगे रूमी जाफरी- रिपोर्ट मुंबई
    सुशांत सिंह मामले में NCB ने पेश की चार्जशीट, आरोपियों में रिया चक्रवर्ती का नाम दीपिका पादुकोण
    सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करने वाले पेडलर समेत तीन लोग गिरफ्तार मुंबई
    सुशांत के कारण छोड़ी थीं 'बाजीराव मस्तानी' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्में- अंकिता लोखंडे मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025