Page Loader
सुनील शेट्टी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं लालबाग के राजा  
सुनील शेट्टी ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@suniel.shetty)

सुनील शेट्टी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं लालबाग के राजा  

Sep 22, 2023
05:44 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी शुक्रवार (22 सितंबर) को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि विधान के साथ बाबा की पूजा-अराधना की। माथे पर चंदन का तिलक और गले में रुद्राक्ष पहने सुनील भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने पूजा अराधना के दौरान शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया। सुनील की काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

शिल्पा

शिल्पा शेट्टी पहुंचीं लालबाग के राजा 

शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज पर शिल्पा शुक्रवार (22 सितंबर) को अपनी मां के साथ लालबाग के राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इसके अलावा अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी बप्पा के दर्शन किए। बता दें, मुंबई में गणपति उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान अब तक कई कलाकारों ने लालबाग के राजा का आर्शीवाद लिया है, जिसमें सनी लियोन, शाहरुख खान और अन्य का नाम शामिल है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सुनील का वीडियो

ट्विटर पोस्ट

मां के साथ नजर आईं शिल्पा