Page Loader
सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ मिलकर खरीदी करोड़ों रुपये की संपत्ति
सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी के साथ खरीदी करोड़ों की संपत्ति (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@suniel.shetty)

सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ मिलकर खरीदी करोड़ों रुपये की संपत्ति

Oct 26, 2024
04:51 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपने बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी के साथ मिलकर मुंबई में करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है। यह संपत्ति पिता-पुत्र द्वारा बैंक नीलामी खरीद के माध्यम से हासिल की गई है। उनकी यह संपत्ति मुंबई के बांद्रा में स्थित है, जिसकी कीमत 8.01 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सुनील ने अपने पिता के साथ जो संपत्ति खरीदी है, वे 111.52 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है।

रिपोर्ट

इन सितारों ने भी किया निवेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील और अहान ने अक्टूबर, 2024 में 40.08 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रशन फीस के साथ लेन-देन की प्रकिया को अंतिम रूप दिया गया था। रणवीर सिंह, केएल राहुल और अथिया शेट्टी जैसी कई अन्य सितारों ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में निवेश किया है। दीपिका पादुकोण ने भी हाल ही में अपनी सासू मां अंजू भावनानी के बांद्रा वाले घर के ठीक बराबर में नया घर खरीदा है।

फिल्में

फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे अहान

काम के मोर्चे पर बात करें तो अहान ने 2021 में आई फिल्म 'तड़प' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वह सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उधर, सुनील जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' और 'हेरा फेरा 3' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आने वाले हैं।