Page Loader
खुशाली कुमार की फिल्म 'स्टारफिश' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'स्टारफिर' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@khushalikumar)

खुशाली कुमार की फिल्म 'स्टारफिश' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक

Jan 19, 2024
06:03 pm

क्या है खबर?

टी-सीरीज के मालिक और फिल्म निर्माता भूषण कुमार की छोटी बहन और अभिनेत्री खुशाली कुमार को पिछली बार फिल्म 'स्टारफिश' में देखा गया था। इसमें मिलिंद सोमन, एहान भट और तुषार खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म बीते साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और महज 10 लाख रुपये ही बटोर पाई। अब 'स्टारफिश' ने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

स्टारफिश

इस किताब पर आधारित है फिल्म की कहानी 

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'स्टारफिश' का पोस्टर साझा किया और लिखा, 'आप जो जानते हैं वह केवल एक बूंद है। तारा की दुनिया के नीचे रहस्यों का सागर छिपा है। 'स्टारफिश' के साथ सच्चाई खोजने की खोज में उतरें, केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग।' 'स्टारफिश' की कहानी बीना नायक की चर्चित किताब 'स्टारफिश पिकल' पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन अखिलेश जायसवाल ने किया था।भूषण कुमार ने इस फिल्म का निर्माण किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट